VIDEO: हवा भरते वक्त फटा बुलडोजर का टायर, दो लोगों की मौत
नई दिल्ली, 5 मई: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां हवा भरते वक्त एक जेसीबी का टायर फट गया। इस घटना में दो लोग घायल हुए थे, जिनको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के घनकुल स्टील में एक जेसीबी में हवा भरी जा रही थी, तभी अचानक प्रेशर ज्यादा होने की वजह से उसका टायर फट गया। इस घटना में राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव घायल हुए, जिनकी बाद में मौत हो गई। वहीं ब्लास्ट के बाद टायर के परखच्चे उड़ गए और वहां रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स जेसीबी का टायर खोलकर उसके ऊपर बैठ गया और फिर हवा भरने लगा। इसके बाद एक दूसरा शख्स उसका हाथ बटाने पहुंचा और टायर को दबाकर देखने लगा। तभी टायर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे दोनों दूर जाकर गिरे और बुरी तरह घायल हुए। हादसे की जगह पर एक शख्स और खड़ा था, लेकिन ब्लास्ट से 10 सेकेंड पहले ही वो हट गया, जिस वजह से उसकी जान बची।
प्लांट के कर्मचारी डरे
मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद एक टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल की पड़ताल करने के बाद सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में ये मामला हादसा लग रहा है, लेकिन उनकी टीम जांच कर रही। दोनों मृतक रीवा के रहने वाले थे। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद से प्लांट के कर्मचारियों में डर का माहौल है।
#CCTV captures a massive explosion taking place while filling air in a JCB tire in #Raipur. Two people died in the incident. #ViralVideo #Viral #viraltwitter #WatchViralVideo #India pic.twitter.com/3SpPKir901
— Anjali Choudhury (@AnjaliC16408461) May 5, 2022












Click it and Unblock the Notifications