"उत्तर प्रदेश" चुनाव की वजह से टल गया है "छत्तीसगढ़ विधानसभा" का बजट सत्र?
रायपुर, 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का असर छत्तीसगढ़ विधानसभा पर भी पड़ा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में फरवरी - मार्च महीने में 7 चरणों मे विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कई विधायक पार्टी के कामो में व्यस्त रहेंगे।

यह बात लगभग तय हो चुकी है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अब यूपी चुनाव के बाद ही होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि राज्य के काफी विधायक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाना चाहते हैं। विधायकों की वापसी का इंतजार किया जाएगा। हालांकि उन्होंने बजट सत्र को आगे बढ़ाने के लिए कोरोना संक्रमण को मुख्य वजह बताई है।
यह भी पढ़ें जानिए, खुद को बेगुनाह बताने वाले राजद्रोह के आरोपी IPS जीपी सिंह की पूरी कुंडली
डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र अक्सर फरवरी में बुलाया जाता है। आगामी सत्र को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे से चर्चा हुई है। सभी का यह मानना है कि जब तक कोरोना संक्रमण नियंत्रित नही हो जाता है, तब तक विधायकों, विधानसभा के कर्मचारियों और अधिकारियों के जीवन को संकट में नहीं डाला जा सकता, इसलिए जितना संभव हो सत्र को टाला जाना उचित होगा।
छत्तीसगढ़ के 2 दर्जन से अधिक विधायक जाएंगे यूपी
सबसे अहम बात यह है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद उत्तर प्रदेश में बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। सीएम भूपेश बघेल यूपी इलेक्शन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव मे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के करीब 22 विधायकों और पूर्व विधायकों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे भेजा जा सकता है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी के अगुवाई में करीब 50 नेताओं की एक टीम पहले से ही उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग के काम मे लगी हुई है।
यह भी पढ़ें छग बजट की तैयारी:
छत्तीसगढ़ से भाजपा भी उत्तर प्रदेश चुनाव मे कुछ विधायकाें और सांसदों की पार्टी तैनात करेगी। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को छत्तीसगढ़ के विधायकों को यूपी ले जाने के लिय पार्टी ने जिम्मेदारी दी है।इन सबसे अलग छत्तीसगढ़ के आगामी बजट को लेकर सरकार की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार मंत्रियों और अफसरों के साथ बजट प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं।
बजट में 10 प्रतिशत का इजाफा होने का अनुमान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते साल 1 मार्च 2021 को 97,106 हजार करोड़ पेश किया था, जिसमे विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक फोकस था। इस साल राज्य के बजट में 10 प्रतिशत का इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है, अगर ऐसा होता है तो बजट का आकर 10 हजार करोड़ तक पहुंच जायेगा। गौर करने वाली बात है कि छत्तीसगढ़ सरकार पर फिलहाल 70 हजार करोड़ के कर्ज का भार है, जिसके और बढ़ने के स्पष्ट आसार दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications