Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय से ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर फ्लेमिंग ने की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नवीन सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री साय और डॉ फ्लेमिंग ने जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती से निपटने के तरीकों और अन्य मुद्दों के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

चर्चा के दौरान डॉ फ्लेमिंग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उनके गृहनगर जशपुर के विषय मे जानकारी ली। डिप्टी हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ में गठित नवीन सरकार की शुरुआत में यह मुलाकात बहुत सुखद है। छत्तीसगढ़ और यूनाईटेड किंगडम के बीच रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ एंड्रू को बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें Raipur: काली मंदिर में महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन, सीएम विष्णुदेव साय लिया हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+