प्रोटोकॉल तोड़कर ग्रामीणों से मिले राहुल गांधी, सिरपुर में प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश के साथ लिया भ्रमण

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दौरान वक़्त निकलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सिरपुर पहुंचे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन से वक़्त निकालकर कांग्रेस नेता पर्यटन का लुत्फ़ भी उठा रहे हैं। अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान राहुल गांधी अपने चित परिचित अंदाज़ में आम जनता से मिलते नजर आये।

प्रियंका राहुल ने किये लक्ष्मण मंदिर में दर्शन

प्रियंका राहुल ने किये लक्ष्मण मंदिर में दर्शन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले में स्थित पुरातात्विक नगरी सिरपुर की ख्याति दूर-दूर एक फैली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दौरान वक़्त निकलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सिरपुर पहुंचे। दोनों नेताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन किया।

प्रोटोकाल तोड़कर ग्रामीणों से मिले

प्रोटोकाल तोड़कर ग्रामीणों से मिले

कांग्रेस नेताओं ने लक्ष्मण मंदिर में दर्शन के बाद निकट ही स्थित सुरंग टीला और तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर आम जनता से मिलने का अंदाज़ फिर दिखाया। राहुल ने प्रोटोकाल और सुरक्षा घेरा तोड़कर तिवर देव बिहार के पास पटेल परिवार से भी मुलाकात की।

इसलिए देखा सिरपुर

इसलिए देखा सिरपुर

गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था।

Recommended Video

    Congress Mahadhiveshan Raipur: Priyanka Gandhi का Raipur में फूलों से भव्य स्वागत | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस नेताओ के साथ रहे कई खास लोग

    कांग्रेस नेताओ के साथ रहे कई खास लोग

    ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें कांग्रेस महाधिवेशन: प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, सड़कों पर बिछा दिए 20 टन गुलाब के फूल,देखिये तस्वीरें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+