छत्‍तीसढ़: कांग्रेस की पांच चुनावी गारंटियों पर भाजपा बोली- झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत है

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई पांच गार‍ंटियों को भाजपा ने चुनावी सब्जबाग दिखाना करार दिया है। छत्‍तीसगढ़ के भाजपा विधायक द्वय मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा ने बुधवार को कहा कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही हैं ये महज़ चुनावी सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं है।

bjp

उन्‍होंने कहा कांग्रेस का काम झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए...?

50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा , सत्कार में लगी रही। जनता के दुःख - तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा....?

भाजपा नेता ने कहा सत्ता सुख भोगते - भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है। देश ने दस साल यूपीए सरकार के शासन को भी देखा है जब सारे फैसले दस जनपथ से पूछकर लिए जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+