CG: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता संग थे नक्सलियों के संबंध? BJP सांसद के आरोपों से गरमाई सियासत
Bhupesh Baghel Father News: भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मानपुर-मोहला में 5 नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री "भूपेश बघेल " पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल गिरफ्तार लोगों में से एक "विवेक सिंह" इसकी वजह है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति "भूपेश बघेल " के दिवंगत पिता "नंदकुमार बघेल" का सलाहकार रहा है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि नंदकुमार बघेल का नक्सलियों के साथ संबंध था। अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बताएं , ये रिश्ता क्या कहलाता है?
राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद "संतोष पांडेय "ने गंभीर आरोप लगाया कि टेरर फंडिंग से आरोपी "विवेक सिंह" के पास 12 ट्रक और पूरे क्षेत्र में ट्रेडिंग का काम शुरू किया और विनोद वर्मा की अगुवाई ने भूपेश बघेल ने अपना चुनाव लड़ा। इसमें बस्तर और मानपुर क्षेत्र में, जहां नक्सल गतिविधि तीव्र है, वहां भारतीय जनता पार्टी को वोट कम मिलने की वजह विवेक सिंह द्वारा भूपेश बघेल के लिए फंडिग किया जाना था।

विनोद वर्मा को बताया वामपंथी
सांसद "संतोष पांडेय" ने अपने बयान कहा कि "विवेक सिंह" जेएनयू के स्टुडेंट विंग का सदस्य है। उनके दादा आर.एन. सिंह बहुजनी विचारक और पिता आर.एस. सिंह बहुजन अंबेडकरवादी विचारक कहे जाते हैं। उनके परिवार द्वारा वामपंथी गतिविधि को आर्थिक मदद की जाती रही है। भाजपा सांसद ने साथ में जोड़ा कि कांग्रेस के सत्ता मे आने के बाद विवेक ,वामपंथी विनोद वर्मा का बेहद करीबी थे। विनोद वर्मा का लगातार उसके निवास में आगमन और मुलाकात खुलेआम थी। ज्ञात हो कि विनोद वर्मा भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार हैं। भूपेश बघेल जब मुख्यमंत्री थे,तब विनोद वर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में RSS के कारण हुआ आदिवासियों का अपमान? कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप
भूपेश बघेल बोले, मैं कोई जवाब नहीं देना चाहता
इधर आरोपों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बयान जारी किया है। बघेल की तरफ से कांग्रेस पार्टी के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया कि कोई भी व्यक्ति स्वर्गवासी हो जाये, तो उससे सवाल कैसे कर सकते है। क्योंकि जवाब देने के लिये, वह व्यक्ति उपस्थित नहीं है। भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा दिवंगत से सवाल करते है। गांधी जी से, नेहरू जी से, इंदिरा जी से सवाल करते है। आज मेरे पिताजी से सवाल कर रहे है, मूर्खता की हद है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे पिताजी से राजनीतिक विरोधाभास थे। उनकी और मेरी लाइन अलग थी। मेरे दिवंगत पिता ने सर्वोदय से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह कहते थे कि बुद्ध की बात कहते थे बुद्ध के बिना पूरी दुनिया में शांति नहीं हो सकती। उस व्यक्ति के बारे में इस तरह ओछा बयान देना बताता है कि संतोष पांडेय की मानसिकता क्या है? बघेल ने कहा कि ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को मैं कोई जवाब नहीं देना चाहता हूं।
कब क्या हुआ? कहां से शुरू हुआ विवाद
ज्ञात हो कि शनिवार को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के एक करोड़ रुपये से अधिक की लेवी वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाने का मनी ट्रेल का प्रकरण सामने आया है। लेवी की राशि तेंदूपत्ते के ठेकेदारों से वसूली करके जुटाई गई थी। इन लोगों में 35 वर्षीय विवेक सिंह का नाम भी शामिल है। जिसने लेवी के पैसे को फ्लाइट टिकट बुकिंग और यात्रा खर्च के लिए ट्रांसफर किया था। वह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को विभिन्न माध्यमों से मदद देने में शामिल था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को अगले 2 साल में नक्सल मुक्त बनाने का दावा, लेकिन उठ रहे हैं सवाल












Click it and Unblock the Notifications