छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन, नंद कुमार बघेल ने अस्पताल में ली अंतिम सांस
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता, नंद कुमार बघेल का आज निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीते तीन महीने से अस्पताल में भर्ती थे।
नंद कुमार बघेल बीते तीन महीनों से बीमार चल रहे थे। रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार, 8 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नंद कुमार बघेल के दिमाग में खून का थक्का जमा था। साथ ही वो निमोनिया से भी पीड़ित थे। उनके पूरे शरीर मे इंफेक्शन फैल गया था, जिस वजह से उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया था।
भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पिता के मौत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार उनकी छोटी बहन के भारत लौटने के बाद 10 जनवरी को किया जाएगा।
यह भी देखें: छत्तीसगढ़: राजिम कुंभ की फिर से लौटेगी भव्यता, देशभर से आएंगे साधु संत, बोले सीएम विष्णु देव
उन्होंने लिखा, "दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।"
नंद कुमार बघेल आम जनता पार्टी इंडिया के सदस्य थे। अपने बयानों को लेकर वो अक्सर विवादों में बने रहते थे। ब्राह्मणों के खिलाफ उनका रुख आक्रामक रहता था।
उन्होंने साल 2021 के दौरान कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं। उन्हें गंगा से वोल्गा भेज देंगे। ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या वोल्गा जाने के लिए तैयार हो जाएं। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था और रायपुर में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
यह भी देखें: छत्तीसगढ़: सीएम विष्णदेव ने शासकीय कैलेण्डर का किया विमोचन, सूर्य देव की थीम, राम मंदिर के साथ बहुत कुछ
लखनऊ में पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था, "नेपाल में सवर्ण जातियां, जमीन पर कब्जा कर रही हैं और वहां पर एक आंदोलन किया जाएगा जिसमें यह तय होगा कि हम उनके घरों और खेतों में काम नहीं करें। वो लोग खेतों में काम तो करते नहीं हैं और हमें अछूत मानते हैं। जब हम लोग अछूत हैं तो हम लोग काम क्यों करें।"
यह भी देखें: सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय को पुण्यतिथि पर किया नमन












Click it and Unblock the Notifications