लिव इन में रह रही लड़की ने एक ही दिन में कई बार की खुदकुशी की कोशिश और फिर...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के सीपत थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में मिली युवती की संदिग्ध लाश के मामले में पुलिस को नया तथ्य मिला है। पुलिस के अनुसार युवती और उसके कथित प्रेमी के बीच लगातार झगड़ा होता रहता है। इसी बात को लेकर युवक के भांजे ने उसे मारा था, जिसके बाद उपचार कराने के लिए पिता के साथ अस्पताल चला गया। मामले में जांच के बाद पुलिस कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक लिव इन रिलेशनशिप में पति-पत्नी की तरह रह रहे रोहित और रेशमा के बीच सबकुछ ठीक था फिर उनके रिश्ते में खटास आ गई।

जांच के दौरान पुलिस को मिला नया तथ्य
जिसके कारण लड़की ने 19 दिसंबर को खुदकुशी कर ली। युवती के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। इस दौरान पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि रेशमा ने खुदकुशी की थी। हालांकि जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो हैरान कर देने वाला तथ्य सामने आया, जिसने जांच की दिशा ही बदल दी।

वीडियो से हुआ खुलासा
पुलिस की पूछताछ के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें रेशमा फांसी के फंद को गले में डालकर झूल गई। लड़की की मां के कहने पर ही वीडियो बना रहे देवा और छोटू ने रोशनदान से अंदर दाखिल होकर फंदे को काटा। हालांकि तब तक रेशमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि छोटू व देवा जिन्होंने 19 दिसंबर को अपने दिये बयान में कहा था कि रेशमा के कहने पर आग लेने गए थे।

ट्रक के आगे भी कूदने की थी कोशिश
असल में सबके जाने के बाद रेशमा ने अंदर से दरवाजा बंद किया तो दोनों ने रोशनदान से झांका तो देखा कि रेशमा फांसी का फंदा बना रही थी। दोनों ने उसे समझाने की कोशिश भी की। लेकिन रेशमा ने दोनों को वहां से जाने को कहा। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि रेशमा के सिर पर मरने का जुनून सवार था। 19 दिसंबर को ही उसने ट्रक के आगे कूदने की भी कोशिश की थी।

कई बार किया था खुदकुशी का प्रयास
लेकिन उस दौरान रोहित के भांजे से उसे बचा लिया। इसी बात को लेकर मामा-भांजा के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई की रेशमा पहले भी कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications