Bilaspur News: शेयर मार्केट में नुकसान के बाद पैसे का दबाव बना रही थी युवती, कार की डिक्की मे मिला शव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भिलाई निवासी युवती की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण शेयर मार्केट में नुकसान और पैसे के लेनदेन को बताया जा रहा है। जिसमे एक युवती की हत्या कर उसे कस्तूरबा नगर के एक घर में कार मे छुपा दिया था। शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या मे लोगों की भीड़ पहुँच गई है। वही बिलासपुर कोतवाली थाना पुलिस के अधिकारी फोरेंसिंक टीम घटना स्थल पर पहुँच जाँच मे जुट गई।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी युवती

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी युवती

दरअसल भिलाई निवासी प्रियंका सिंह कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा मन्नू चौक स्थित हॉस्टल में रहती थी। प्रियंका बिलासपुर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका पिछले 4 दिनों से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। जिसका शव आज संदिग्ध अवस्था में एक हुंडई कार में मिली है।

शेयर मार्केट में नुकसान बना विवाद का कारण

शेयर मार्केट में नुकसान बना विवाद का कारण

पुलिस के अनुसार बिलासपुर निवासी आशीष साहू दयालबंद क्षेत्र में मेडिकल दुकान का संचालन करता है। जो शेयर बाजार का भी काम करता है। वही भिलाई की प्रियंका सिंह से उसकी मुलाकात मेडिकल में आने-जाने के दौरान हुई थी। इस दौरान आशीष ने प्रियंका को शेयर मार्केट में पैसे लगाने का लालच दिया। जिसके बाद उसकी बातों में आकर युवती ने करीब 17 लाख रुपए उसे दे दिए। लेकिन कुछ समय बाद जब प्रियंका को शेयर में नुकसान होने लगा तो दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद शुरू हो गई थी।

प्रियंका बना रही थी दबाव, फिर आशीष ने बनाया प्लान

प्रियंका बना रही थी दबाव, फिर आशीष ने बनाया प्लान

भिलाई निवासी प्रियंका सिंह, मेडिकल संचालक आशीष साहू पर पैसे के लिए लगातार दबाव बना रही थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। युवक ने युवती को ही खत्म करने का प्लान बना लिया। जिसके बाद गाड़ी में ही दयालबंद के पास उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। और युवती की शव को गाड़ी में भरकर अपने कस्तूरबा नगर स्थित घर पर रख दिया।

घर के गैराज में छिपाकर रखा शव

घर के गैराज में छिपाकर रखा शव

इसके बाद आशीष ने शव को तीन दिन तक दुकान में छिपा कर रखा था। इस दौरान वह लगातार दुकान में रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करता रहा, शुक्रवार की रात उसने लाश पॉलिथिन में लपेट कर अपनी कार की पिछली सीट पर रख ली। और घर के गैराज में छिपाकर रख दिया था। लेकिन, शनिवार दोपहर तक आसपास बदबू फैलने लगी। पड़ोसियों का ध्यान भी कार की ओर गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस, युवक को किया गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस, युवक को किया गिरफ्तार

बिलासपुर SSP पारूल माथुर ने बताया कि छात्रा के गायब होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन और CCTV फुटेज चेक करने पर पता चला कि वह आखिरी बार सिटी फार्मेसी मेडिकल एजेंसी की तरफ देखी गई थी। शेयर मार्केट के पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने अपनी महिला मित्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, और फिर लाश को गाड़ी में छुपा कर घर में रख दिया, इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी। तो शाम तक पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसके घर तक पहुंच गई और लड़की की लाश को बरामद कर लिया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें,, Durg News: शादी के बाद छुपकर मिलते थे दोनों, युवती ने अफरोज को पहुंचाया था जेल, अब होटल में मिला शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+