छत्तीसगढ़ः बीजापुर में अपहरण के बाद ASI की बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिला शव

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में अगवा किए गए एएसआई नागैय्या कोरसा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह कुटरू-बीजापुर मार्ग पर केतुलनार के पास सड़क किनारे एएसआई का शव पड़ा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने रविवार शाम उनका अपहरण करने के बाद हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसूल ब्लॉक के चेरामंगी गांव के रहने वाले एएसआई नागैय्या कोरसा कुटरु थाने में तैनात थे।वह रोज की तरह रविवार की शाम को ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

Bijapur murder of asi after his kidnapping

इसके बाद पुलिस को मंगापेट्‌टा के पास लावारिस बाइक पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वह एएसआई कोरसा की बाइक थी। पुलिस के अनुसार, जहां से एएसआई कोरसा की बाइक मिली थी, वहां जंगल में नक्सली मूवमेंट बहुत ज्यादा है। किसी ने इस घटना को देखा नहीं। ऐसे में नक्सलियों पर अगवा करने और हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा है।

पुलिस ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। एसआई की पत्नी दंतेवाड़ा जिला के चितलंका गांव में शिक्षिका है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ हैवहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना पुलिस ने रविवार देर शाम चोरी के मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। तीनों नाबालिगों पर एक वृद्धाश्रम की ग्रिल उखाड़कर चोरी करने का आरोप है। पकड़े गए तीनों आरोपितो की उम्र 16 से 17 साल के बीच की है।

Bijapur murder of asi after his kidnapping

बता दें कि ये आरोपित पहले भी चोरी के मामले में निरुद्ध किए जा चुके हैं। इस बात की शंका जताई जा रही है कि शहर में हुई अन्य चोरियों में उनका हाथ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर स्थित वृद्धाश्रम में तीन दिन पहले चोरी हो गई थी। चोर ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे और वहां बुजुर्गों के व्यायाम के लिए लगाई मशीनें, पंखा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए थे। पुलिस ने आश्रम के पास लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें से एक नाबालिग का फुटेज मिल गया। छापामारी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+