बीजापुरः नक्सलियों की IED ब्लास्ट में चार CRPF जवान घायल, एरिया डोमिनेशन के दौरान हुआ ब्लास्ट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के मुरकीनगर रोड पर दोपहर करीब तीन बजे नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चार जवान घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि दोपहर तीन बजे सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन का एक दल इलाके में अभियान पर निकला था, जो नक्सलियों के ब्लास्ट का शिकार हो गया।

Bijapur ied blast four crpf soldier injured during searching

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीजापुर जिला मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर ही हुई है। बीजापुर के ASP पंकज शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान रोज की तरह इलाके में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे।

इस बीच बीजापुर-भोपालपटनम-उसूर के टी प्वाइंट पर सड़क किनारे माओवादियों ने जवानों के नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही प्रशर आइईडी लगा रखी थी। इसी बीत सर्चिंग करने के दौरान अचानक IED पर जवानों का पैर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से कुल चार जवान जख्मी हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+