छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 1600 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली BJP की सदस्यता

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओ का भाजपा प्रवेश जारी है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में 80 सरपंच, पंच सहित 1597 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राजिम में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कांग्रेसियों को बीजेपी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

cg news

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण ने कहा कि कई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। सभी लोगों ने मोदी जी पर भरोसा जताया है। सभी ने यह माना कांग्रेस अब राष्ट्र हित में कोई योगदान नहीं दे पा रही।

वहीं किरण सिंहदेव ने भूपेश बघेल के राजनांदगांव लोकसभा सीट से भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बयान पर कहा कि वो दुर्ग छोड़कर राजनांदगांव से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं, वो दावे तो विधानसभा चुनाव में भी 75 पार के किया करते थे, क्या हुआ वो सबके सामने है।

इस दौरान किरण सिंहदेव ने भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि महादेव सट्टा ऐप से कांग्रेस का नाम शुरू से जुड़ा है । भूपेश बघेल जी का नाम पहले ही पूर्वार्ति कांग्रेस सरकार में सामने आ चुका था। एक एजेंसी जांच कर रही है। उनको जांच का सामना करना चाहिए।

इस दौरान प्रवेश कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुन्द लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, विधायक मोतीलाल साहू, रोहित साहू, भावना बोहरा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, संध्या परगनिया, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दिखाया आत्मविश्वास, कहा- चुनावी तैयारियों में भाजपा कांग्रेस से आगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+