छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का दावा, ओडिशा में बन रही भाजपा की सरकार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड रवाना हो गए। रायपुर से रवानगी के पूर्व मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान होने के बाद से दूसरे प्रदेशों में प्रचार के लिए वे जा रहे हैं। जिसमें उड़ीसा की नवरंगपुर लोकसभा में दो जनसभा हुईं और कोरापुट लोकसभा क्षेत्र की लक्ष्मीपुर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

सीएम साय ने कहा कि ओडिशा में विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव साथ में है, इस कारण लोगों में बहुत उत्साह है। सभाओं में उमड़े जनसैलाब और भाजपा को मिल रहा आपार जनसमर्थन बता रहा है कि इस बार ओडिशा में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं लोकसभा में भी अधिकांश सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

cg news

ओडिशा में चुनाव प्रचार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां बीजेडी की सरकार 24 साल से चल रही है और कोई विकास वहां पर नहीं हो रहा है। केंद्र की भी जो योजना है, प्रदेश सरकार ठीक से लागू नहीं कर पा रही है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज गरीबों को मिलता है, जिसका लाभ ओडिशा के लोग नहीं ले पा रहे है। वहां की सरकार डायवर्ट कर अपनी योजना चला रही है जो केवल सरकारी अस्पतालों तक ही सीमित है और इन अस्पतालों की हालत बहुत ही खराब है। लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने से वंचित हो रहे हैं। और भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना है, जो बीजेडी सरकार के भेदभाव के कारण धरातल तक नहीं पहुंच पा रही है, इसलिए इस बार जनता डबल इंजन की सरकार बनाना चाह रही है।

सैम पित्रोदा के ताजा बयान पर श्री साय ने कहा कि मेरे हिसाब से ऐसा नहीं बोलना चाहिए, लोगों में भेद पैदा हो ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के टेम्पो वाले बयान पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 पार सीट जीतने जा रही है, कोई डर नहीं है।

सीजी बोर्ड के रिजल्ट पर सीएम साय ने कहा कि 10वीं और 12वीं की दोनों परीक्षाओं की टॉपर हमारी बेटियां रही हैं। उनको शुभकामनाएं देता हूं एवं उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। जो बच्चे इन दोनों परीक्षाओं में असफल हुए है उनसे भी मैं कहना चाहता हूं कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है, परीक्षा में ये सब होता रहता है।

भ्रष्टाचार के सवाल पर जवाब देते हुए साय ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, अनेक मामले पर जांच चल रहा है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- खयाली पुलाव पका रहे हैं राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+