पीएम पर CM भूपेश बघेल का हमला, कर्नाटक में हार की जिम्मेदारी लें मोदी, बोम्मई को सच बोलना चाहिए
Bhupesh Baghel Basavraj Bommai: कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि वह विधानसभा चुनावों में भाजपा की पराजय की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

Bhupesh Baghel Narendra Modi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसवराज बोम्मई के बयान के हवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुआ कहा कि पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे में लड़े है, अपनी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रहे हैं, कम से कम हारने के बाद सच बोलना चाहिए, हार की जिम्मेदारी मोदी जी को लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इससे पहले कहा था कि कर्नाटक में भाजपा को मिली हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है।
गौरतलब है कि कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह विधानसभा चुनावों में भाजपा की पराजय की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं , भाजपा ने वाले दिनों में एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कार्य करेगी। बोम्मई ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि कर्नाटक की जनता के जनादेश को स्वीकार करता हूं, मैं राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी की इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, हार के लिए किसी और की कोई जिम्मेदारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications