Karnataka Election Result: सीएम भूपेश ने कसा भाजपा पर तंज, कहा- हिमालय से लेकर समुद्र तक भाजपा हार रही है
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को यह अहसास हो गया था कि वे कर्नाटक में हारने वाले हैं ।

Bhupesh Baghel Karataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, आज भारतीय जनता पार्टी मुक्त दक्षिण भारत हो गया है । उन्होंने कहा कि हिमालय से लेकर समुद्र तक भाजपा हार रही है,हिमालय से लेकर समुद्र तक भाजपा हार रही है "कांग्रेस मुक्त भारत" कहने वाले आज दक्षिण भारत से मुक्त हो गए। उन्होंने आगे कहा कि स्पष्ट है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, भाजपा को यह अहसास हो गया था कि वे कर्नाटक में हारने वाले हैं । यही वह है कि मोदी जी के स्थान पर टीवी में नड्डा जी की फोटो लगने लगी है । बीजेपी के लोग फिर मोदी के स्थान पर योगी-योगी करने लगे, बुलडोजर की बात करने लगे हैं ।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं से पहले पता चल गया था, कि मोदी जी का जादू समाप्त हो गया है, तभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लगातार योगी-योगी करने लगे थे । इस जीत के लिए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं -कार्यकर्ताओं को बधाई दी है ।
यह भी पढ़ें प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर बोले CM भूपेश, भाजपा ने ED को भस्मासुर बना दिया है












Click it and Unblock the Notifications