भूपेश बघेल ने ममता बनर्जी के तंज पर किया पलटवार, बोले- कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी गठबंधन संभव ही नहीं

रायपुर, 05 दिसंबर। अगले साल शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों में अब 6 महीने से भी कम वक्त बचा है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना मोर्चा संभालने में जुट गई हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में विपक्ष की बीजेपी को साधने की योजना है, इस बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी विपक्ष ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस हरसंभव एकजुट होने की योजना बना रही है। हालांकि कांग्रेस के सामने पीएम मोदी या बीजेपी के किसी अन्य पीएम कैंडिडेट के खिलाफ किसी तगड़े उम्मीदवार का चुनाव एक मुश्किल फैसला है।

Recommended Video

    Bhupesh Baghel का CM Mamata पर पलटवार, Congress के बिना विपक्षी गठबंधन संभव नहीं | वनइंडिया हिंदी
    Bhupesh Baghel

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसी सवाल पर जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के खिलाफ विपक्षी दल के प्रधानमंत्री पद का चेहरा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) द्वारा सामूहिक रूप से चुना जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन बनाना संभव ही नहीं है क्योंकि बीजेपी से मुकाबला करने के लिए गठबंधन का प्रमुख स्तंभ कांग्रेस को ही बनना होगा। बता दें कि दिग्गज नेता का यह बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर तंज कसने के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपीए के 'अस्तित्व' को नकारा नहीं जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: 50 मिनट के भाषण में 5 बार पानी पी—पीकर कांग्रेस पर बरसे, जानिए मोदी के भाषण की खास बातें

    बघेल ने बनर्जी पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह सत्ता में बैठे लोगों से लड़कर या साथी विपक्षी दलों से लड़कर तृणमूल कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल बनाना चाहती हैं। भूपेश ने आगे कहा, '2014 में संघीय सरकार में बदलाव के बावजूद विपक्ष ने यूपीए के बैनर तले लड़ाई लड़ी। इस समय उन नेताओं को भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई में उस गठन को मजबूत करना चाहिए।' बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई के अपने दौरे में सीएम ममता बनर्जी ने तीसरे मोर्चे की वकालत करते हुए कहा था कि देश में कोई यूपीए नहीं बचा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+