50 मिनट के भाषण में 5 बार पानी पी—पीकर कांग्रेस पर बरसे, जानिए मोदी के भाषण की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून से विजय संकल्प महारैली के जरिए भाजपा का चुनावी शंखनाद

देहरादून, 4 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के ऐतिहासिक परेड मैदान से विजय संकल्प महारैली के जरिए भाजपा का चुनावी शंखनाद कर दिया है। शनिवार को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 मिनट के संबोधन में 5 बार पानी पीकर डबल इंजन सरकार के फायदे तो गिनाए साथ ही कांग्रेस को भी जमकर कोसा। प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास है। पीएम ने कहा कि जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है, वह देख सकते हैं, कैसे ये सरकार विकास की गंगा बहा रही है।उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने 1 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की है। खास बात ये है कि पीएम ने ये बात 3 बार दोहराई।

10 साल में जो घोटोले हुए उसकी भरपाई के लिए दोगुनी रफ्तार से काम

10 साल में जो घोटोले हुए उसकी भरपाई के लिए दोगुनी रफ्तार से काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में आयोजित विजय संकल्प महारैली के दौरान पहले डबल इंजन सरकार के कार्यों को गिनाया उसके बाद कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है, वह देख सकते हैं, कैसे ये सरकार विकास की गंगा बहा रही है। पीएम ने कहा कि दस साल में देश मे जो घोटाले हुए, उसकी भरपाई के लिए हम दोगुनी रफ्तार से काम कर रहे हैं। आज भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश के इरादे से आगे बढ़ रहा है। आज भारत की नीति दोगुनी तेजी से काम करने की है। 21वीं सदी के इस कालखंड में कनेक्टिविटी का एक ऐसा महायज्ञ चल रहा है जो भारत को विकसित देशों की संख्या में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कुछ राजनीतिक दलों का कुछ वर्ग पर ही ध्यान

कुछ राजनीतिक दलों का कुछ वर्ग पर ही ध्यान

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ राजनीतिक दल, कुछ वर्ग के लोगों पर ही ध्यान देती रही है। क्योंकि, वह जनता को सिर्फ एक वोट बैंक की तरह दिखती है। अन्य राजनीतिक दल यही चाहती रही हैं कि जनता हमेशा मजबूर बनी रहे। अन्य राजनीतिक दल के प्रयास इसी दिशा में रहे कि जनता को मजबूत नहीं बनने देना है। सोची समझी राजनीति के तहत जनता को बनाया गया आश्रित। तो वहीं भाजपा, सबका साथ और सबका विकास के तहत चल रही हैं। भाजपा ने लोगों को वोट बैंक का आधार नहीं बनाया बल्कि लोगों की सेवा की है। देश तब मजबूत होगा जब हर परिवार मजबूत होगा। भाजपा सरकार जनता को आश्रित नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।

गढ़वाली में की भाषण की शुरूआत

गढ़वाली में की भाषण की शुरूआत

मोदी ने गढ़वाली में अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा- उत्तराखंड का सभी दाणा सयानो, दीदी भूलियो, चची और भय बहणों, आप सभी छ मेरा प्रणाम। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास डबल इंजन की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीते 5 वर्षों में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। यहां की सरकार इन्हें धरातल पर उतार रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया गया है। बीते वर्षों की कड़ी मेहनत व अनेक प्रक्रिया से गुजरने के बाद ये दिन आया है। मैंने केदारपुरी के बाद देहरादून से दोहरा रहा हूं। ये परियोजनाएं इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएंगी।

कविता से भाषण का समापन

कविता से भाषण का समापन

पीएम मोदी ने अपने भाषण के अंत में एक कविता से सबका ध्यान खींचा।

जहां पवन बहे संकल्प लिए, जहां पर्वत गर्व सिखाते हैं
जहां ऊंचे नीचे सब रास्ते, बस भक्ति के सुर में गाते हैं
उस देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्यवाद हो जाता हूं
है सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं
है बाद में मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं और धन्य धन्य हो जाता हूँ
मंडवे की रोटी, हड़के की थाप,
हर एक मन करता शिवजी का झाप
ऋषि मुनियों की है ये तपोभूमि
कितने वीरों की ये जन्मभूमि
मैं तुमको शीश नवाता हूं....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+