Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटे की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में भूपेश बघेल की संपत्ति, कितनी है छत्तीसगढ़ के पूर्व CM की नेटवर्थ?

Bhupesh Baghel Net Worth: 18 जुलाई 2025 की सुबह जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की, तो पूरे राज्य में हलचल मच गई। यह कार्रवाई एक बड़े शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई, जिसमें बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है।

इस छापे ने न केवल राजनीतिक पारा चढ़ा दिया, बल्कि लोगों की नजरें भूपेश बघेल की आर्थिक स्थिति पर भी टिक गईं। ऐसे में उनके द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में दिए गए हलफनामे की जानकारी फिर से चर्चा का विषय बन गई, जिसमें उन्होंने अपनी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया था।

Bhupesh Baghel Net Worth

संपत्ति का ताजा ब्योरा क्या कहता है?

लोकसभा चुनाव 2024 में नामांकन दाखिल करते समय भूपेश बघेल ने जो हलफनामा दिया, उसमें उन्होंने बताया कि उनके पास कुल ₹34.39 करोड़ की संपत्ति है। इसमें से चल संपत्ति, बैंक बैलेंस, बीमा, कृषि उपकरण और अचल संपत्ति जैसे जमीन और रियल एस्टेट फर्म में हिस्सेदारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Chaitanya Baghel Profile: शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए चैतन्य बघेल, 2100 करोड़ के स्कैम से क्या है कनेक्शन?

देनदारी कितनी है?

हलफनामे के अनुसार, उनके ऊपर कुल ₹26.81 लाख की देनदारी है। यानी देनदारी घटाकर देखा जाए तो उनकी शुद्ध संपत्ति करीब ₹34.12 करोड़ बैठती है।

एक साल में कितना हुआ इजाफा?

2023 के विधानसभा चुनाव के समय भूपेश बघेल ने अपनी संपत्ति ₹33.39 करोड़ घोषित की थी। अब 2024 में यह बढ़कर ₹34.39 करोड़ हो गई है। यानी एक साल में उनकी संपत्ति में ₹1 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

कहां-कहां है निवेश?

  • जमीन और भवन संपत्ति में करोड़ों का निवेश
  • बैंक खातों में बड़ी राशि जमा
  • जीवन बीमा और कृषि उपकरण
  • परिवार की रियल एस्टेट फर्म बघेल डेवलपर्स एंड एसोसिएट्स में हिस्सेदारी
  • इस फर्म में उनके बेटे चैतन्य बघेल की भूमिका भी बताई जाती है।

पिछले वर्षों में कैसी रही संपत्ति की वृद्धि?

वर्ष के अनुसार घोषित संपत्ति (लगभग)
2013: ₹8.3 करोड़
2018: ₹23 करोड़
2023: ₹33.39 करोड़
2024: ₹34.39 करोड़

राजनीति में पारदर्शिता की मिसाल या जांच का दबाव?

ED की कार्रवाई के बाद विरोधी दलों ने जहां बघेल पर सवाल उठाए, वहीं कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित बदले की कार्रवाई बता रही है। लेकिन जनता की नजर में अब सवाल संपत्ति को लेकर भी है। क्या यह संपत्ति केवल वैध स्रोतों से आई है, या जांच कुछ और बताएगी?
ये भी पढ़ें: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह से छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चल रही छापेमारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+