छत्तीसगढ़ सरकार ने नए राजभवन व नए सीएम हाउस समेत सभी मुख्य निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल के दौरान होने वाले सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दिया गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में नए राजभवन, नए सीएम हाउस समेत नया रायपुर के सभी मुख्य निर्माण कार्यों पर बघेल सरकार ने रोक लगा दी है। करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निर्माण कार्य पर पाबंदी लगाई गई है। सरकार की तरफ से ये जानकारी देते हुए बताया गया है कि कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में उत्पनन हुई परिस्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने मितव्ययता के लिए और भी कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है।

bhupesh baghel government stop all construction work of governor and assembly house

इसी कड़ी में पहले से किये जा रहे उपायों को विस्तार देते हुए अब नया रायपुर में निर्माणाधीन नए राजभवन, विधानसभा भवन, सीएम हाउस, मंत्रीगणों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास, नए सर्किट हाउस के निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

बता दें कि इन सभी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन साल 2019 में 25 नवंबर को किया गया था। सरकार ने 26 अप्रैल को सभी विभागों को निर्देश दे दिया था कि बीते साल की तरह वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी मितव्ययता बरती जाए।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के जरिए नया रायपुर में निर्माणाधीन नए राजभवन, नए सीएम हाउस, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास, नए सर्किट हाउस के निर्माण कार्यों में तत्काल प्रभाव से रोक के लिए संबंधित ठेकेदारों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सेक्टर-19 में नवीन विधानसभा भवन के निर्माण के लिए 245 करोड़ 16 लाख और 118 करोड़ के कार्यों की पूर्व में जारी निविदाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+