लोहारडीह हिंसा पर विरोध तेज, कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कह दी बड़ी बात
Kawardha News: कांग्रेस ने लोहारडीह हिंसा अग्निकांड के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है। जिसका मिला जुला असर देखा गया है। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, लिहाजा कवर्धा कांड के दोषियों को सजा देने की मांग के साथ प्रदेश में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा गया है।
इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के बाद घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यह मुद्दा उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले कबीरधाम में कलेक्टर और एसपी को हटाने से कहीं आगे तक फैला हुआ है। बघेल ने भड़काऊ अंदाज में सुझाव दिया कि अधिकारियों को बदलना पर्याप्त नहीं है।
बघेल ने एक्स पर लिखा कि ख़राबी सिर्फ़ डिब्बों में नहीं हैं, इंजन को भी हटाना पड़ेगा। साहू समाज पूछ रहा है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को क्यों नहीं हटाया जा रहा है?उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह ज़िले कबीरधाम में कलेक्टर और एसपी को आख़िरकार हटाना पड़ा।क्यों हटाना पड़ा? क्योंकि क़ानून व्यवस्था संभल नहीं रही थी। कितनी शर्मनाक बात है। वैसे भाजपा सरकार में यह आम बात हो चली है।
बहरहाल यह भी जानना आवश्मुयक है कि सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। जबकि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
आज छत्तीसगढ़ बंद, जानिए क्या है लोहारडीह कांड
कवर्धा में हत्याकांड और आगजनी के खिलाफ कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है, जिसका मिला जुला असर देखने मिल रहा है। दरअसल 14 सितंबर 2024 को कवर्धा के लोहारडीह में शिवप्रसाद साहू नाम के व्यक्ति की लाश गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर एमपी के जंगल में पेड़ से लटकती हुई मिली थी। युवक की मौत से नाराज़ लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू पर हत्या का आरोप लगाया और उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट करने करके घर को आग के हवाले कर दिया।
आगजनी की इस घटना में रघुनाथ साहू के घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसमें पूर्व सरपंच की मृत्यु हो गई। गांव में स्थिति अनियंत्रित होते देखकर पुलिस बल को बुलाया गया। इस मामले में पुलिस 69 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि र 160 पर केस दर्ज किया है। बुधवार को गिरफ्तार 69 लोगों में विचाराधीन बंदी प्रशांत साहू की कस्टडी में मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें नक्सल पीड़ितों से मिलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुई भावुक, बच्चों को दी चॉकलेट, सुना बस्तर का दर्द












Click it and Unblock the Notifications