छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात खराब, भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद का किया आह्वान
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य भी कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। राज्य के अंदर कोरोना के नए मामले हर दिन के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू है और लॉकडाउन लागू है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से ये अपील की है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी इच्छा अनुसार राहत राशि दान करें। सोमवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि राज्य इस वक्त बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा है, मदद के लिए आप सभी अपने-अपने स्तर पर मदद करें।
Recommended Video

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुश्किल घड़ी है, सभी मिलकर लड़ेंगे, अपनों के सहयोग से, आगे बढ़ेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी आईएएस अफसर मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन देंगे। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके खेतान ने ये जानकारी दी है। कांग्रेस सांसदों, मंत्री, विधायकों और पार्षदों ने पहले ही एक माह के वेतन देने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications