लव मैरिज के बाद 18 वर्षीय लड़की ने डाक से पुलिस को भेजा पत्र, फिल्मी अंदाज में लिखीं ये बातें
घर से भागने के बाद 7 दिन बाद बालिग होते ही की लव मैरिज, पुलिस को पत्र भेज बोली-'अब ना करें पीछा'
भिलाई। वह घर से भागी तब महज 17 साल 11 माह 23 दिन की थी। पिछले काफी समय से साथ पढ़ने वाले लड़के से बेपनाह मोहब्बत करती थी। दोनों अभी भी लापता हैं, मगर शादी रचा ली। इसकी जानकारी खुद लड़की ने पुलिस को फिल्मी स्टाइल में दी है। लड़की ने पुलिस को पोस्ट ऑफिस के जरिए पत्र भेजकर बताया कि उसने लव मैरिज कर ली। अब उसका पीछा ना किया जाए। लड़की ने पत्र के साथ ही अपनी शादी का प्रमाण पत्र भी भेजा। मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर पुलिस थाना इलाके के सेक्टर दस का है।

भिलाई नगर एसएचओ आशीष यादव के अनुसार गांव भाटापारा निवासी युवती अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह रिश्तेदार के घर से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी। 48 घंटे तक वापस नहीं लौटने पर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि कॉलेज में पढ़ाई करने वाला 20 वर्षीय युवक संभवत: किशोरी का अपहरण कर ले गया है। इस पर पुलिस ने युवक को तलाशा, लेकिन उसका भी मोबाइल बंद मिला।
लड़की ने यह लिखा पत्र में
भिलाई नगर पुलिस उस समय चौंक गई जब उसे लापता युवती के नाम से एक पत्र मिला, जिसमें उसने बालिग होने पर अपने प्रेमी से लव मैरिज कर ली। अब उसका पीछा न करें। पत्र के साथ उसने पुलिस को मैरिज सर्टिफिकेट भेजा। तब पता चला कि 20 अगस्त को उम्र 18 होते ही किशोरी ने शादी कर ली है। पत्र मिलते ही पुलिस की टीम नाबालिग की तलाश में रायपुर गई। आर्य समाज मंदिर में छानबीन की। फिलहाल युवक-युवती का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications