Bhent Mulakat: सीएम भूपेश ने डोंगरगांव में लगाई जनचौपाल, LB नगर बनेगा नगर पंचायत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्य्रकम के लिए राजनांदगांव जिला पहुंचे हैं। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लालबहादुर नगर में सीएम ने जनचौपाल के माध्यम से सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। इसके साथ ही लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने सहित कई घोषणाएं की है।

युवा वर्ग भी खेती करने हुआ आकर्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए, जिससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। युवा वर्ग भी खेती-किसानी के प्रति भी रूचि ले रहे है। पंजीकृत किसानों की संख्या और खेती का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उत्पाद का सही मूल्य दिलाने धान के अलावा कोदो, कुटकी का भी समर्थन मूल्य तय किया है, जिसका लाभ सभी किसानों को मिल रहा है। गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को भी अच्छी कीमत मिल रही है।

चिटफंड के पीड़ितों को मिल रहा पैसा,
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चिटफण्ड कंपनियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इन कम्पनियों ने निवेशकों को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। उनके झूठे वादे किए और लोगों को नुकसान पहुंचाया है। राज्य सरकार इन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। देश में पहली बार निवेशकों की राशि वापस हुई। छत्तीसगढ़ में ऐसी कार्रवाई यह पहली बार हुई है, लेकिन यह राहत की शुरुआत है। हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। इन कम्पनियों के कई डाइरेक्टर्स गिरफ्तार हुए हैं। इन कंपनियों की संपत्ति भी खंगाली है। राजनांदगांव जिले में 19 हजार लोगों के 15 करोड़ रुपये वापस भी हुए।

हीमोफीलिया रोग से पीड़ित बच्चों का होगा इलाज
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान संवेदनशील पहल करते हुए दुर्लभ बीमारी हीमोफीलिया से ग्रसित दो बच्चों के इलाज के लिए शासन से राशि स्वीकृति करने की सहमति दी। ग्राम छुरिया निवासी माखनलाल निर्मलकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बच्चे हीमोफीलिया बीमारी से ग्रसित है, जिससे खून का थक्का नहीं जमता है। थोड़ी भी चोट लगती है तो, खून बह जाता है। इन्हें 16-16 हजार रूपए के इंजेक्शन लगते हैं। दो साल पहले बेंगलुरु में इन बच्चों का ऑपरेशन हुआ था। काफी इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तुरंत इलाज आरम्भ कराने और हर संभव सहायता के निर्देश दिए।
Bhent Mulakat: CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों की लगाई क्लास, कहा, लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्टेड
भूमिहीन कृषि मजदूर योजना से श्रमिकों को मिला सहारा
राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ ले रहे हैं। नारायणगढ़ निवासी प्रकाश गंधर्व ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए अलग से योजना बनी है। जिसका लाभ मिल रहा है। ग्राम बोरतालाब के कार्तिक नंदेश्वर ने किसान हितकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस साल की 3 किश्त मिल गई है।
सीएम ने की घोषणा, लाल बहादुर नगर बनेगा नगर पंचायत
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान लोगों की मांग पर लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने, आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन व किसान सुविधा केंद्र, मांगीखुटा जलाशय निर्माण, जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति और ग्राम माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के 77 हितग्राहियों को मोटराइज्ड सायकल, ट्राय सायकल, पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेण्डर, बीज कीट आदि वितरण किया।












Click it and Unblock the Notifications