Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhent Mulakat: CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों की लगाई क्लास, कहा, लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्टेड

Bhent Mulakat Janjgir champa मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दूसरे दिन आज सर्किट हाउस जांजगीर में अधिकारियों की बैठक लेकर शिक्षा गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। सीएम ने कल जनचौपाल के दौरान बच्चे की शिकायत पर एक प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की है। सीएम ने विभाग के अधिकारियों स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जिले की सड़कों के मरम्मत व निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद सीएम डोंगरगांव विधानसभा के लिए रवाना हो गए।

bhent mulakat cm bhupesh

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान
सीएम जांजगीर जिले के स्कूलों और आत्मनन्द स्कूलों को लेकर खास तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा स्कूलों में पढ़ाई के अलावा क्लस्टर के रूप में बांटकर अन्य गतिविधियां भी कराएं। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और पूरे समय तक स्कूल में रहें। अधिकारी इसका औचक निरीक्षण करें। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। राज्य में छात्रों को शैक्षणिक गुणवत्ता प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। स्वामी आत्मानंद स्कूल का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराना है। उन्होंने शिक्षक की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए। नए खुले स्वामी आत्मानंद स्कूल में अगले शिक्षा सत्र से पूर्व इन्फ्रास्ट्रक्चर का सारा काम पूरा करें। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए।

bhupesh baghel

सीएम भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात,जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा में लगी चौपाल,हुई खेती किसानी पर चर्चा
सड़कों के निर्माण में लाएं तेजी, ब्लैक स्पॉट सुधारें
मुख्यमंत्री ने जिले के सड़को को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत और निर्माण का काम पूरा कर लें। सड़कों के पैच रिपेयर में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए भी संयुक्त रूप से प्रयास किए जाएं। ब्लैक स्पॉट पर तकनीकी सुधार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अच्छे से कार्य करें, जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरा निर्वहन करें। शासकीय कार्यों को लेकर आने वाले किसान, आवेदक आएं तो समय से उनको उनका समाधान मिले। वे निराश होकर न जाएं। सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करें।

janjgir champa

जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्टेड
सीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन में बहुत से वर्क ऑर्डर पेंडिंग है। उसकी स्वीकृति लेकर काम शुरू कराएं। काम के गुणवत्ता में समझौता नहीं होना चाहिए। नियमित निरीक्षण करें। यदि कार्य गुणवत्ता विहीन है तो काम निरस्त करें और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करें। उन्होंने कहा कि गौठान के लिए स्वीकृत भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे राजस्व विभाग समय सीमा निर्धारित कर अतिक्रमण मुक्त कराएं। गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इसमें स्थानीय लोगों की रुचि, रॉ मैटेरियल और मार्केट की उपलब्धता के अनुसार कार्य करने हैं।

Rajnandgaon: सीएम भूपेश की भेंट मुलाकात, डोंगरगांव विधानसभा में लगेगी जनचौपाल, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम ने गौठानो में मलबेरी उत्पादन का दिया सुझाव
गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जा सकता है। फॉरेस्ट गौठानो में भी वर्मी कंपोस्ट निर्माण के अतिरिक्त अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित करनी है। यहां मलबेरी उत्पादन का कार्य किया जा सकता है। पशुपालकों का पंजीयन गोधन न्याय योजना में बढ़ाया जाना है। इसके लिए वेटनरी विभाग को पंचायत विभाग से समन्वय कर पशुपालकों सर्वे कर पंजीयन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में निर्देश दिए गए कि भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। राजीव युवा मितान क्लब में शामिल युवाओं को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़ा जाए।

सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का मिले लाभ
धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा गया कि सारे मिलर्स के पंजीयन सुनिश्चित कराना है। धान का उठाव भी तेजी से करवाने के निर्देश। राशन कार्ड निर्माण के लिए कैंप लगाया जाए। पेंशन योजनाओं से भी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाओं की बिक्री बढ़ाएं। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करना है जिससे लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी हो और वे इसका लाभ ले सकें। बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एस भारतीदासन, संभागायुक्त बिलासपुर डॉ संजय अलंग, आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित विभागों के जिलाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+