Bhent Mulakat: बेमेतरा विधानसभा में सीएम भूपेश ने लगाई चौपाल, कहा, किसानों को मिल रहा धान का सबसे अधिक मुल्य
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। वही क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत बेमेतरा जिले के दौरे पर रहे। सीएम ने बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया में जनचौपाल लगाई। और ग्रामीणों से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। इन्ही योजनाओं के माध्यम से किसान, आदिवासी तबके के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

19 लाख किसानों का कर्जा किया माफ
सीएम ने बताया कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को भरपेट भोजन का अधिकार मिल सके इसलिए सर्वभौम पीडीएस योजना बनाई गई है। हमारा पहला काम ऋण माफी का था, जिसमें 19 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई, इसकी चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी। मुख्यमंत्री के साथ मंच में विधायक आशीष छाबड़ा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें,, Bemetara: सीएम भूपेश ने लगाई जनचौपाल, महिलाओं ने सीएम को भेंट की केला तना रेशा का जैकेट
मुख्यमंत्री ने बेरला विकासखंड क्षेत्र के विकास के लिए की घोषणाएं
1. ग्राम रांका - कठिया में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
2. ग्राम रांका- कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण किया जायेगा।
3. चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।
4. ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जायेगा
5. कुसमी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जायेगा।
6. जेवरा -अर्जुनी- बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जायेगा तथा चौडीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।
7. रांका कठिया में स्वामी आत्मानन्द अग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
सरकार दे रही सबसे अधिक धान का मूल्य
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है। हमारी सरकार किसानों को धान का मूल्य सबसे ज्यादा दे रही है। हमने वादा 25 सौ का किया था लेकिन हम किसानों को 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं। जिससे किसान खुशहाल है। कोई भी किसान कर्ज से परेशान नहीं हैं।
"टोकन तुंहर हाथ" एप से धान खरीदी हुई आसान
मुख्यमन्त्री ने किसानों को बताया कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए मैंने अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हमने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी को आसान बनाया। "टोकन तुंहर हाथ" एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की। सभी वर्गों के हित में कार्यों को ध्यान दिया जा रहा है। किसान मजदूर सबके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications