Bemetara: सीएम भूपेश ने लगाई जनचौपाल, महिलाओं ने सीएम को भेंट की केला तना रेशा का जैकेट
सीएम भूपेश बघेल ने आज साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेलका में जन चौपाल लगाई। जहां उन्होंने क्षेत्र को 87.77 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले के ग्राम ठेलका में जनचैपाल को सम्बोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 87.77 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राम राखी की महिला समूह ने केला तने के रेशे से बना जैकेट भेंट किया। सीएम ने कहा कि हमारे पुरखों का सपना साकार हो रहा है। हमारा किसान समृद्ध बने, उनका विकास हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। हमने अपने वादे के मुताबिक किसानों की ऋण माफी की घोषणा की और सरकार बनते ही 19 लाख किसान का 9500 हजार करोड़ का ऋण माफ किया।

31 मार्च को मिलेगी न्याय योजना की चौथी किस्त
राज्य सरकार ने किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए। धान के उचित मूल्य के साथ अन्य फसलों का भी समर्थन मूल्य लागू किया। पहले साल किसानों को समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी को मिलाकर धान का प्रति क्विंटल 25 सौ रुपए मूल्य मिला, अब और भी ज्यादा मिल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को आप सभी के खाते में आ जाएगी।

आर्थिक स्थिति में सुधार सरकार का मुख्य उद्देश्य
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करना है। उन्होंने बताया कि आईटीआई का उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं में मुफ्त इलाज और दवाईयां मिल रही हैं। हाट बाजार क्लिनिक जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कदम उठा रही है। राम वन गमन परिपथ का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय परंपरा के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए की घोषणाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम ठेलका में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने ठेलका एवं बोरतरा में नवीन महाविद्यालय की घोषणा। इसी तरह ठेलका एवं खैरझिटीकला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम ठेलका, परपोड़ी और मोहगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, गोपालपुर एवं दर्री में हाई स्कूल, सुवरातला, घोटवानी, कन्हेरा, धिवरी और कोपेडबरी में हाई स्कूल का हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की।
सड़क, पुल, मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण
सीएम ने तेन्दुआ नवापारा के पास डोटो नाला में पुल, बोरतरा मार्ग पर कर्रा नाला में पुल, मोहगांव के पास सुरही नदी में पुल, कोंगियाकला सुरही नदी में पुल और पदुमसरा में पुल निर्माण, देवकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, कोंगियाकला में हायर सेकण्डरी स्कूल भवन निर्माण, ठेलका में सर्व मांगलिक भवन, गाड़ा भाटा-भरदा लोदी में सड़क निर्माण और भंडरवानी में सुरही नदी में पुल निर्माण की घोषणा की।
Recommended Video
87 करोड़ के कार्यों का हुआ बहुमत
जनचौपाल के बाद सीएम ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ तस्वीरें भी । ग्राम ठेलका में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम ठेलका में विकास के लिए 87.77 करोड़ के 72 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 5157.07 लाख रुपये का लोकार्पण एवं 3619.94 लाख रुपये का भूमिपूजन शामिल है।
महिला समूह ने केले के रेशे से बना जैकेट भेंट किया
मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया। केला तना रेशा का उत्पादन बेमेतरा कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से शुरू किया है। जिससे महिलाएं कई तरह के उत्पाद बनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहीं हैं। किसान दिलीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी 3 एकड़ खेती है। 15 साल से उन पर 4 लाख का ऋण था, ऋण माफी में सब माफ हो गया। उन्होंने कहा कि कर्ज मुक्त होने के बाद 2019 में किसान कहलाने का सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications