CG: कोरबा के कटघोरा में भारत माता पूजन समारोह का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन हुए शामिल
Korba News: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शनिवार को कोरबा जिले के कटघोरा के मेला ग्राउंड में आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्कार भारती कटघोरा के द्वारा शुरू से ही भारत माता पूजन के माध्यम से लोगों को देश-भक्ति की भावना की प्रेरणा देता है। भारत माता का यह मंदिर काफी पुराना और लोकप्रिय है, एक समय में पूरे मध्यप्रदेश में यह दूसरे नंबर में आता था।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जिस प्रकार से देश के नौजवान देश की रक्षा कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार हम सभी को भी अपने भारत मां की रक्षा करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कई जिस प्रकार से छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई वह निश्चित ही सराहनीय है।
ज्ञात हो कि हर साल की भांति इस साल भी संस्कार भारती कटघोरा के द्वारा भारत माता पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा नगर के सभी स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि निश्चित ही हमारे जीवन को जीवन देने वाली हमारी माता होती है और बाद में हम सभी मिट्टी में ही समाहित हो जाते हैं,इसलिए हम सभी इस धरती मां को भारत मां के रूप में पूजते हैं। देश की सेवा में नौजवान भारत मां की रक्षा करने के लिए जिस प्रकार से अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा करते हैं व समय आने पर अपने प्राण भी गंवा देते हैं। धरती मां ही अपनी धरती में अनाज पैदा करके हम सभी का पेट भरती है। आज जिस प्रकार से बच्चों के द्वारा यह आयोजन किया गया है निश्चित ही इससे बच्चों में नया जोश पैदा होता है, आज के बच्चे देश का भविष्य है।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications