भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी,BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने जमा किया नामांकन

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन रैली निकाली गई। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो वही भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम का पर्चा दाखिल करवाते समय पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, पूर्व सीएम रमन सिंह ने कही यह बात

भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, पूर्व सीएम रमन सिंह ने कही यह बात

भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस से आदिवासी तंग आ चुके हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को ही प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। आपको बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को अपना प्रत्याशी बनाया है। साल 2008 में भाजपा नेता ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी को एक बार पराजित भी किया था। आदिवासी संगठनों में अच्छी पैठ होने के कारण भाजपा ने आदिवासी आरक्षण के मुद्दे भुनाने के लिए नेताम को टिकट दिया है।

सावित्री मंडावी मैदान में, कांग्रेस खेले रही है इमोशनल कार्ड

सावित्री मंडावी मैदान में, कांग्रेस खेले रही है इमोशनल कार्ड

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में सावित्री मांडवी की जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त नजर आ रही है। यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उप चुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीतेंगी। कांग्रेस ने स्व. मनोज मंडावी को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला है। स्व. मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में अर्धांगिनी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। भानुप्रतापपुर की जनता अपने स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करेगी। ह लगभग शुरू से साफ़ था कि कांग्रेस दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। चुनाव की तारीख तय होने बाद ही सावित्री मंडावी ने अपनी शासकीय नौकरी से सेवा मुक्ति का आवेदन दे दिया था ।

सत्ता का सेमीफाइनल

सत्ता का सेमीफाइनल

दरअसल छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर रहे उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यह सीट कांग्रेस के पास थी,लेकिन अब भाजपा इसे हासिल करने में मेहनत कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति काफी मंथन के बाद भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को टिकट दिया है।

भानुप्रतापपुर चुनाव सभी सियासी दलों के लिए बेहद खास बनता जा रहा है। कांग्रेस चुनाव जीतकर यह जताना चाहेगी कि प्रदेश में 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी जनता का विश्व उसपर कायम है,तो वही भाजपा चाहेगी कि किसी भी तरह जीत हासिल की जाये,क्योंकि यह उसकी वापसी का संकेत होगा। बहरहाल इस चुनाव में कांग्रेस को दिवंगत विधायक मनोज मंडावी के नाम से सहानुभूति वोट जुटाने की कोशिश करेगी।

5 दिसंबर को होगा मतदान

5 दिसंबर को होगा मतदान

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर बीते शनिवार को उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। भानुप्रतापपुर की जनता अपना अगला विधायक चुनने के लिए 5 दिसम्बर को मतदान करेगी और 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: आप नहीं लड़ेगी भानुप्रतापपुर उपचुनाव, विधानसभा नहीं, नजर टिकी है पंचायतों पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+