भानुप्रतापपुर उपचुआव: भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस का वार जारी, मोहन मरकाम ने कही यह बात

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर सियासत बेहद गर्म है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कांग्रेस लगातार कथित बलात्कार के मामले में में हमलावर है।

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर सियासत बेहद गर्म है। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कांग्रेस लगातार कथित बलात्कार के मामले में में हमलावर है। बच्ची के साथ कथित रेप गैंगरेप के आरोपी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के बचाव में भाजपा के द्वारा किए जा रहे बयानबाजी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही अपराधियों को संरक्षण देना अपराधियों को बचाना है।गैंगरेप के आरोपी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर भाजपा के वास्तविक चरित्र को जनता के सामने प्रदर्शित किया है।

mohan mrkam

मरकाम ने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम के कृत्य से भानूप्रतापपुर की जनता दुखी है भानूप्रतापपुर के छवि को धूमिल करने काम ब्रम्हानंद नेताम ने किया है। भाजपा में जरा भी नैतिकता बची है, तो वह ब्रम्हानंद नेताम की दावेदारी वापस कर भानुप्रतापपुर की जनता से माफी मांगे तथा अभियुक्त को झारखंड पुलिस को सौंपें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के बलात्कारी होने के खुलासे के बाद जिस बेशर्मी से समूची भाजपा उसके बचाव में खड़ी है उससे साफ हो गया कि भाजपा 15 साल के मासूम बच्ची के साथ शोषण से बड़ा उसका राजनैतिक हित है। भाजपा का प्रत्याशी अनाचार का अभियुक्त है उसके ऊपर झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में प्राथमिकी क्रमांक 84/2019 धारा दिनांक 15.05.2019 धारा 366ए, 376, 376(3), 376 डी डी, 120 बी भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। भाजपा प्रत्याशी बलात्कारी ब्रम्हानंद नेताम बचाव में भाजपाई कुर्तक और झूठ बोल रहे है। भाजपाई उसके बचाव में आरोप लगा रहे कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कान्फ्रेंस में पीड़िता का नाम उजागर किया जबकि प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस के किसी भी नेता ने पीड़िता के नाम नहीं लिया बल्कि प्रेस में पीड़िता का नाम उजागर नहीं करने का अपील किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानूप्रतापपुर में एक लाख 1 हजार महिला मतदाता है और भाजपा बेटी बचाओ का नारा लगाती है लेकिन ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में खड़ी भाजपा से भाजपा का बेटी विरोधी चरित्र उजागर हो गया है असल में भाजपा बेटी बचाओ नहीं बल्कि बलात्कारियों को बचाव के नीति पर काम करती है भानूप्रतापपुर की 101000 महिला मतदाता भाजपा के इस महिला विरोधी चरित्र का करारा जवाब देगी और उस बलात्कारी ब्रह्मानंद नेताम की जमानत जप्त होगी। ब्रम्हानंद ने एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया है। इस दुराचार में ब्रह्मानंद नेताम के साथ भाजपा नेता दीपांकर सिन्हा, नरेश सोनी भी था। ब्रम्हानंद नेताम सहित इन भाजपा नेताओं ने एक 15 साल की नाबालिग मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पीड़िता के द्वारा अदालत में धारा 164 के बयान में दिये बयान में ब्रम्हानंद नेताम का नाम लिया साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंह भूमि, जमशेदपुर के द्वारा दी गयी पुलिस अधीक्षक की जांच में भी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक के जांच प्रतिवेदन में 10वें क्रम ब्रम्हानंद नेताम थाना चारामा (छत्तीसगढ़) पूर्व विधायक भानुप्रतापपुर का नाम है। जिसमें विवेचना उपरांत अभ्यर्थी ब्रह्मानंद नेताम का नाम अंकित है, तथा मामले में प्रारंभ में 05 आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज किया गया था जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। विवेचना के दौरान 05 अन्य नामजद और 10-12 अन्य अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुयी जिन्हें आरोपी बनाया गया। एफआईआर में दर्ज 5 आरोपियों के अलावा अन्वेषण में अन्य आरोपियों के नाम सामने आये थे, ब्रम्हानंद नेताम पूर्व भाजपा विधायक उनमें से एक है। पुलिस द्वारा प्रस्तुत चालान में छत्तीसगढ़ के ब्रम्हानंद नेताम पूर्व विधायक भानुप्रतापपुर निवासी चारामा जिला कांकेर का नाम भी है। ब्रह्मानंद के खिलाफ जब एफ.आई.आर. दर्ज किया गया था तब 15.5.2019 को झारखंड में भाजपा की सरकार थी और भाजपा के नेता रघुवर दास मुख्यमंत्री थे। आरोपी भाजपा का पूर्व विधायक है प्रभावशाली नेता है इसलिये भाजपा ने अपने नेता को बचाने के लिये उस समय गिरफ्तारी नहीं किया जबकि पीड़िता के बयान के आधार पर उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+