भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी पर दुष्कर्म के आरोप

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। रविवार को कांकेर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप करने और देह व्यापार में धकेलने समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

bramhanand netam bjp

मोहन मरकाम ने यह आरोप सबूतों के साथ मीडिया के सामने रखे। मोहन मरकाम ने कहा कि 15 बरस की नाबालिग से गैंगरेप करके उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोप में ब्रम्हानंद मंडावी पर झारखंड के जमशेदपुर जिले में मुकदमा दर्ज है। मरकाम ने एफआईआर की कॉपी भी मीडिया को दिखाते बताया कि यह घटना 2019 है,इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की थी, जिसके बाद जांच सामने आये आरोपियों में भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं। मोहन मरकाम ने बताया कि ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ 15 मई 2019 को जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खुलासा किया कि एक डायरी में पीड़िता ने गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम भी लिखे थे। इस इस प्रकरण में झारखंड पुलिस ने महासमुंद से 2019 में छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस की तरफ से पेश चालान में शामिल है। मोहन मरकाम ने कहा कि कभी भी बीजेपी प्रत्याशी की गिरफ्तारी हो सकती है, अगर भारतीय जनता पार्टी माता और बहनों की इज्जत करती है, तो उन्हें फ़ौरन ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को मत्स्य पालन के क्षेत्र में मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+