बस्तरः झगड़ा होने पर पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतार दिया था मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा
बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के पुलिस ने गुरुवार को एक ब्लाइंड केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। 7 सितंबर को किसी शख्स ने जगदलपुर के भाटागुड़ा पुजारी पारा में एक महिला की निर्ममता से हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। गुरुवार को बस्तर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने की है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। हत्या का यह मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगदलपुर के भाटागुड़ा पुजारी पारा निवासी शंभू कश्यप की पत्नी हेमो कश्यप के बीच आपसी विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि शंभू ने पास में रखे बांस के डंडे से पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी। पत्नी के ऊपस गुस्साए पति ने हेमो को इतना पीट दिया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था।
जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, इस मामले की जानकारी मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची थी। मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई थी। मामले में बारीकी से छानबीन की गई ,जिसमें पता चला की महिला का हत्यारा उसका पति ही है। जिसे गुरुवार को गांव से ही घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
पांच खूंखार नक्सली गिरफ्तार
वहीं बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के नेलसनार, नैमेड़ और मिरतुर इन 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार माओवादी हत्या, लूट, आगजनी जैसी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। वहीं पिछले कई सालों से माओवाद संगठन में सक्रिय रह कर ये सभी नक्सली इलाके में तांड़व मचा रहे थे। एसपी कलमोचन कश्यप ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications