Bastar Chunav Result 2024: पूर्व मंत्री कवासी लखमा हारे, भाजपा के महेश कश्यप ने दी मात

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में एक सीट बस्तर है। इस लोकसभा सीट पर भी परिणाम जानने की लोगों में रूचि है, क्योंकि माओवादी प्रभावित जिलों से वाली बस्तर संसदीय सीट से सीधा मुकाबला भाजपा के महेश कश्यप और कांग्रेस के कवासी लखमा के बीच था। खास बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कोंटा विधानसभा सीट से सीनियर विधायक हैं,वह भूपेश बघेल सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

बस्तर लोकसभा सीट पर मतगणना के बीच रुझान में भाजपा आगे चल रही है।

cg news jpg

छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बस्तर लोकसभा सीट मानी जाती है। साल 1951 से पहले लोकसभा चुनाव से लेकर साल 1996 तक यह कांग्रेस की कब्जे वाली सीट हुआ करती थी, किंतु साल 1996 में पहली बार यहां के लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी को चुना। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर साल 1998 से लेकर 2014 तक भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा। बस्तर लोकसभा सीट साल 1952 में अस्तित्व में आई थी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज यहां के मौजूदा सांसद हैं।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी किन सीटों पर आगेe

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+