Balrampur के सरकारी विभाग के साथ ठगी, श्रवण यंत्र के डिब्बे में निकला सिर्फ बैटरी, थाने में दर्ज हुई शिकायत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में समाज कल्याण विभाग ठगी का शिकार हो गया। विभाग को मानव कृत्रिम अंग सप्लाई करने वाली के कम्पनी ने 64 श्रवण यंत्र की जगह सिर्फ बैटरी ही थमा दिया। जिसकी शिकायत अब थाने में की गई है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पंचायत व समाज कल्याण विभाग ही ठगी का शिकार हो गया। यह ठगी किसी ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी ने नहीं बल्कि केंद्र सरकार को श्रवण यंत्र सप्लाई करने वाली कम्पनी ने किया है। समाज कल्याण विभाग को श्रवण यंत्र की जगह कम्पनी ने सिर्फ बैटरी ही थमा दिए हैं। इसकी शिकायत अब विभाग के अधिकारियों ने थाने में दर्ज कराई है।

डिब्बे में निकला यंत्र की जगह सिर्फ बैटरी
जिले के समाज कल्याण विभाग ने श्रवण बाधितों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने केंद्र सरकार से मांग की थी। जिस पर केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश के कानपुर स्थित मानव कृत्रिम अंग सप्लायर कंपनी अलमिको को जिले के 200 लोगों के लिए श्रवण यंत्र का आर्डर दिया था। कंपनी ने पोस्ट के जरिए 200 का पार्सल भेजा। लेकिन इसमें से 64 यंत्र में सिर्फ बैटरी ही निकला। यह देख समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए।
Ambikapur मेडिकल कॉलेज मामले में कार्रवाई, शिशु रोग विशेषज्ञ निलंबित, अस्पताल अधीक्षक सिंह भी बदले गए
कंपनी ने कहा थाने में दर्ज कराए शिकायत
अब इस मामलेमें मानव कृत्रिम अंग एवं यंत्र सप्लाई करने वाली कम्पनी ही थाने में दर्ज कराने और यंत्र वापस भेजने की सलाह विभाग को दे रही। बलरामपुर समाज कल्याण विभाग ने भी इसकी शिकायत नजदीकी टाने में दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने राजधानी रायपुर के अधिकारियों को दी है। थाने में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने कम्पनी से पूछताछ के लिए सम्पर्क किया गया है।
136 डिब्बे में निकला श्रवण यंत्र
केंद्र सरकार से श्रवण बाधित ओं के लिए श्रवण यंत्र की मांग की थी कि लेकिन इसमें 136 डिब्बों में श्रवण यंत्र निकला और बाकी 64 डिब्बों में सिर्फ यंत्र की बैटरी ही निकली। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी कंपनी को दी तो उन्होंने कहा कि वे इसकी रिपोर्ट थाने में दें और थाने में मिले प्रति के साथ भेजें। सभी 64 डिब्बे को रिप्लेस करने की कार्रवई की जाएगी।
बलरामपुर जिले में 200 श्रवण बाधित
समाज क्यण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में ऐसे 2002 श्रवण बाधित व्यक्ति और बच्चे हैं। जो सुन नहीं सकते, उन्हें श्रवण यंत्र की जरूरत होती है। समाज कल्याण विभाग से उन्हें यंत्र प्रदान किया जाना है। फिलहाल 200 लोगों के लिए यंत्र मंगाया गया था। इसके अलावा अन्य दिव्यांगजनों को रिक्शा, व्हीलचेयर, जैसे उपकरण प्रदान किये जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications