बलौदाबाज़ार: सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 श्रमिकों की मृत्यु, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख  

BALODA BAZAR: बलौदाबाजार जिले के ग्राम हिरमी में आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर करते हुए जिला को प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए है।

BALODABAZAR ACCIDENT

बलौदाबाजार जिले की दुर्घटना में दो श्रमिक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।ज्ञात हो कि बलौदाबाजार के सुहेला थाना के हिरमी गांव में अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री में यह घटना घटी है, जहां दोपहर के समय लगभग 3.30 बजे के आसपास संयंत्र के लाइन दो में लोहा कटिंग का कार्य के दौरान सिलिडेंटर फट गया।

इस घटना में मजदूरी कार्य में लगे सरफोंगा निवासी उमेश कुमार वर्मा (25) पिता रेवा राम वर्मा, मुड़पार निवासी शत्रुघ्न वर्मा पिता मनोहर वर्मा (27) और कुथरौद निवासी लखेश पिता रामकुमार गायकवाड़ (24) कि घटनास्थल पर मौत हो गई। ब्लास्ट इतना भीषण था कि मरने वालों के शरीर के चिथड़े तक उड़ गए।

यह भी पढ़ें CG NEWS: सोने एवं हीरे के खनिज ब्लाकों के आबंटन के लिए खनिज विभाग का ई-टेंडर जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+