VIRAL VIDEO: जब कार से टकराकर हवा में उछल गया युवक, खौफनाक है वीडियो

बालौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बालौदाबाजार जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे का वीडियो अब सामने आया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही कार ने दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। यह दर्दनाक सड़क हादसा घटना कसडोल थाना इलाके की है। लवन- कसडोल मुख्यमार्ग पर डोंगरीडीह में हुए हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। दोनों बाइक सवार छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हैं।

Recommended Video

    VIRAL VIDEO: जब कार से टकराकर हवा में उछल गया युवक, खौफनाक है वीडियो
    4 फीट हवा में उछला युवक

    4 फीट हवा में उछला युवक

    37 वर्षीय राकेश रॉय और 32 साल के नवीन पासवान एक साथ काम पर जाने के लिए निकले थे। बालौदाबाजार से कटगी और टुंड्रा जा रहे थे। इसी दौरान कसडोल के तरफ से आ रही कार ने एक गाड़ी को ओवरटेक किया। फिर तेज रफ्तार कार बाइक सवार युवकों की लेन में आ गई और कार सीधे बाइक से टकरा गई।

    एक युवक की हो गई मौत

    एक युवक की हो गई मौत

    हादसे में एक युवक करीब 4 फीट हवा में उछल गया। दूसरे पर कार चढ़ गई। इस हादसे में नवीन की मौत हो गई जबकि राकेश का इलाज रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद कार चालक ने भागकर सीधे लवन चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया। कार लवन के पारस ताम्रकार के नाम पर है। गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था।

    बेटे ने मां को मार डाला

    बेटे ने मां को मार डाला

    वहीं राजनांदगांव जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां समय पर खाना नहीं मिलने पर शराबी बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के खड़गांव इलाके के ग्राम मांडरी में बीते 25 अगस्ती की रात की है। पुलिस ने हत्यारोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित बेटा राजेश कमरो शराबी है।

    मां ने नहीं बनाया था खाना

    मां ने नहीं बनाया था खाना

    25 अगस्त की रात को भी वह शराब के नशे में था। उसने अपनी मां हिरदाबाई से खाना मांगा। लेकिन मां ने तबियत सही नहीं होने के कारण खाना नहीं बनाने की बात कही। इतना सुनते ही शराब के नशे में धुत राजेश गुस्सा हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर मां की भी पिटाई शुरू कर दी। वह लात-घूंसों से अपनी मां को तब तक मारता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मां की हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने विवाद और गाली गलौज की आवाज रात में सुनी थी। सुबह पड़ोसियों ने देखा तो हिरदाबाई मृत पड़ी हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+