Baloda Bazar: कहता था वैक्सीन लगवा देता हूं फिर करता था गंदा काम,जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने वाले एक सिरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

बलौदाबाजार, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने वाले एक सिरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति लड़कियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने और स्काॅलरशिप दिलवाने का झांसा देकर उनके साथ कुकर्म किया करता था। बिलासपुर के रहने वाले आरोपी नर्मदा दास महंत ने खुद यह बात स्वीकार की है कि उसने 3 लड़कियों के साथ कुकर्म किया है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के मिलेंगे, पैसे साथ चलों

कोरोना वैक्सीन लगवाने के मिलेंगे, पैसे साथ चलों

बलौदाबाज़ार जिले की चौकी करहीबाजार थाना की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त को एक नाबालिग ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शाम में एक अज्ञात शख्स अपने मोटरसाइकिल से उनके घर आया और उसकी दादी को कोरोना वैक्सीन लगवाने पर सरकार की तरफ से पैसे देने की बात करके उसको और उसके भाई को अपने साथ ले गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने रास्ते में पड़ने वाले बिटकुली गांव से पहले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्कूल के निकट जाकर पीड़िता के भाई को उतार दिया।

किसी को बताया,तो जान से हाथ धो बैठोगी

किसी को बताया,तो जान से हाथ धो बैठोगी

इसके पश्चात पीड़िता को अपनी दुपहिया से आमगांव हरदी के वीरान जंगल में ले जाकर जबरदस्ती जिस्मानी संबंध बनाया। आरोपी ने वारदात अंजाम देने के बाद किसी को ना बताने की बात कही। उसने लड़की से कहा कि अगर किसी को बताया कि वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी लड़की को जंगल में छोड़कर ही फरार हो गया,जिसके बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सारी जानकारी दी।

आरोपी नर्मदा दास महंत की मानसिक स्थिति का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह रेपिस्ट झूठ बोलकर नाबालिक लड़कियों को ही अपना शिकार बनाया करता था। जब एक बच्ची ने इसके खिलाफ मुँह खोला,तब जाकर पुलिस को पता चला कि यह सिलसिलेवार तरीके से लड़कियों को अपना शिकार बना रहा था। आरोपी ने खुद स्वीकारा है कि उसने तीन लड़कियों के साथ कुकर्म किया है।

सीसीटीवी फुटेज से चला आरोपी का पता, पहले भी कर चुका है कांड

सीसीटीवी फुटेज से चला आरोपी का पता, पहले भी कर चुका है कांड

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक कुमार झा ने बताया कि बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आमगांव हरदी के बीच लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर और पीड़िता के बताए हुलिए के आधार अपनी जांच को आगे बढ़ाई। इस जांच से आरोपी की मोटरसाइकिल का नंबर पता चला,जिससे आरोपी नर्मदा दास महंत( 42 वर्ष) ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी बिलासपुर के बारे में पता चला। पुलिस ने तत्काल आरोपी को बिलासपुर से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की,तो उसने बालिका से मारपीट और रेप करने की बात स्वीकार कर ली ।

भाई को रास्ते में छोड़ा, पेट्रोल भरवाने के नाम पर किया कुकर्म

भाई को रास्ते में छोड़ा, पेट्रोल भरवाने के नाम पर किया कुकर्म

लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसकी दादी को कोरोना वैक्सीन लगावाने के नाम पर पैसा देने की बात कही,फिर बाइक में पेट्रोल भरवाने की बातकहकर उसको और उसके भाई को मां मौली माता फ्यूल करही बाजार में पेट्रोल पम्प की तरफ गया।इस दौरान उसके भाई को बीच रास्ते में उतारकर आमगांव हरदी के सुनसान जंगल जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किये। इस मामले में पुलिस ने धारा 323,363,366क, 376 भारतीय दंड संहिता , 04 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज करके विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें RAIPUR: टैंक में बसा रखी है चींटियों की कॉलोनी, पड़ोसी हुए परेशान,थाने पहुंचा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+