Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 May: राजस्थान vs लखनऊ, आईपीएल में आज का मैच कौन जीता
Aaj Ka Match Kon Jeeta: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया, जवाब में खेलते हुए राजस्थान ने चेज कर मैच जीत लिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम को उनके ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने आतिशी शुरुआत दिलाई। मिचेल मार्श और जोश इंगलिस ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंदों में 109 रनों की जबरदस्त साझेदारी की।
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। हालांकि वह बदकिस्मत रहे और अपने शतक से मात्र 4 रन दूर रह गए। मार्श को पारी के आखिरी ओवर में यशस्वी जायसवाल ने रन आउट कर पवेलियन भेजा। उन्होंने अपनी 57 गेंदों की पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं दूसरे छोर पर जोश इंगलिस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। इंगलिस की इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

मध्यक्रम में निकोलस पूरन ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रनों की उपयोगी पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में मदद की। पंत भी पारी के अंतिम ओवर में रन आउट का शिकार हुए। राजस्थान के गेंदबाजों के लिए आज का दिन काफी संघर्षपूर्ण रहा। युवा स्पिनर यश राज पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। पुंजा ने ही खतरनाक दिख रहे जोश इंगलिस और निकोलस पूरन को आउट किया।
जवाब में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की आंधी देखने को मिली और रॉयल्स ने 6 ओवर में ही 70 का आंकड़ा पर कर दिया। हालांकि जायसवाल 23 गेंदों में 43 रन बना आउट हो गए लेकिन सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में तूफानी फिफ्टी पूरी कर टीम को 9 ओवर में 100 का आंकड़ा पार करा दिया।
सूर्यवंशी फिफ्टी के बाद और आक्रामक हो गए लेकिन 38 गेंदों में 93 के स्कोर पर आउट हो गए। उनकी पारी में 10 छक्के और 7 चौके आए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी आक्रामक तेवर दिखाते हुए फिफ्टी जमाई, वह अंत तक खड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर ले गए। जुरेल ने 38 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए, उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के आए। फरेरा ने नाबाद 16 रन बनाए, जीत के साथ रॉयल्स ने प्लेऑफ़ के करीब कदम बढ़ा दिए हैं और अब उनके 14 अंक हैं, एक मैच बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications