बीजेपी के साथ नहीं हैं बजरंग बली, आर्शीवाद तो हमें मिला है: CM भूपेश बघेल
Bajrangbali Karnataka: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के साथ तो बजरंग बली नहीं हैं, बजरंग बली का आर्शीवाद तो हमें मिला है।

Bhupesh Baghel: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। बघेल कहा कि बजरंग बली भाजपा के साथ नहीं हैं। हमारे साथ हैं। उनका आशीर्वाद हमें मिला है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बजरंग बली हमेशा धर्म के साथ हैं, बजरंग बली हमेशा अन्यायी और अत्याचारियों को परास्त करते रहे हैं, कर्नाटक में यही हुआ है और आगे भी यही होने वाला है। बघेल ने कहा कि बीजेपी के साथ तो बजरंग बली नहीं हैं, बजरंग बली का आर्शीवाद तो हमें मिला है।
यह भी पढ़ें पीएम पर CM भूपेश बघेल का हमला, कर्नाटक में हार की जिम्मेदारी लें मोदी, बोम्मई को सच बोलना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications