Baitkunthpur: झुमका जल महोत्सव 2024 में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, गिनाये अपने काम
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव 2024 में शामिल हुए। उन्होंने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, माल्यार्पण के साथ झुमका जल महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। सीएम विष्णुदेव साय इस दौरान अपने उद्बोधन में कई खास बातें कहीं।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि तीसरी खुशखबरी है कि आज यहां करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ है, आप सभी को बधाई l मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हम सब लगातार काम कर रहे हैं l हमने सरकार बनने के दूसरे दिन ही 14 दिसंबर की कैबिनेट में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों के मकानों को स्वीकृति दी। युवाओं के साथ हुए अन्याय का न्याय हो सके इसलिए हमने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि किसानों के आग्रह पर हमने धान खरीदी का समय चार दिन अतिरिक्त बढ़ाया है l हमने धान खरीदी के लिए 48 घंटे में भुगतान करने की व्यवस्था की है, हम अंतर की राशि का भुगतान भी जल्द करेंगे lहम सबका सौभाग्य है कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी को रामलला भी आ गए हैं l छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और भगवान राम का ननिहाल है, इसलिए हमारी खुशी और दोगुनी हो जाती है।
यह भी पढ़ें सुकमा मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाएगी 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता












Click it and Unblock the Notifications