मोदी की गारंटी के अनुरूप हम छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, बोले सीएम विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वचन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मोदी जी। आपकी गारंटी यानी मोदी की गारंटी के अनुरूप हम छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने सरगुजा में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने मेरी बात का मान रखा और इस भ्रष्टाचारी पंजे को साफ़ कर दिया, और आज देखिए आप सबके आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी की संतान आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा', PM नरेंद्र मोदी ने सागर में कहा












Click it and Unblock the Notifications