'कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा', PM नरेंद्र मोदी ने सागर में कहा
MP News: सागर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के ऊपर धर्म के आधार पर आरक्षण देकर बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,'आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है।'
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन, कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था। 2009 के चुनाव में और 2014 के चुनाव में दोनों बार अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया।
मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है...इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल दिया है। ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया।
वहीं, अब कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। पीएम ने कहा कि OBC वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने OBC से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है, संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है, बाबा साहेब का घोर अपमान किया है।












Click it and Unblock the Notifications