'पैदा हो गई थी सत्ता विरोधी लहर..', पूर्व MLA ने कांग्रेस की हार के लिए टीएस सिंह देव को ठहराया जिम्मेदार
हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के हाथ से राजस्थान और छत्तीसगढ़ का सत्ता निकल गया।
मध्य प्रदेश में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रही। ऐ रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पार्टी के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने शनिवार को कहा कि पिछले साल टीएस सिंह देव के पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा देने से बघेल सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पैदा हो गई। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री ने कई बार पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया और कहा कि अगर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई होती तो पार्टी को हार का सामना नहीं करना पड़ता।
कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस की हार का कारण शुरू हो गया था। जब छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव ने अपने 4 पेज के इस्तीफा पत्र में लिखा था कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 7 लाख रुपये की राशि नहीं दी है। इससे सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने इस मामले की जानकारी पार्टी हाईकमान को दी होती और ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो पार्टी को हार का सामना नहीं करना पड़ता।
छ्त्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस की हार बेहद चौंकाने वाली है। एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications