छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा शुरू से ही कहती आयी है कि महादेव एप्प स्कैंडल को छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार का समर्थन प्राप्त था, जिसके कारण छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने आज तक सही से इसकी जांच नहीं की। ईडी की जांच में यह खुलासा हो गया है कि कांग्रेस की बघेल सरकार का साइड बिजनेस ही बेटिंग था। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास को बेटिंग पर डाल दिया।
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला। सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना छत्तीसगढ में कांग्रेस की हकीकत है। कल भूपेश बघेल के खिलाफ कुछ चौकानें वाले तथ्य सामने आए है। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया गया है और अब तक कुल 508 करोड रूपए दिए गए है। ये बात BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा दौरान कही।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2 नवंबर 2023 को ईडी को खुफिया जानकारी मिली कि 7 और 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव एप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ में बडी मात्रा में नकदी ले जायी जा रही है। ईडी ने होटल र्ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली। भिलाई और सत्तारूढ कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्चो के लिए बडी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए खास तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से भेजे गए कैश कूरियन असीम दास को डिटेन किया गया।
ईडी ने 5.39 करोड रूपए की नकद राशि असीम दास की कार और उनके आवास से बरामद की है। असीम दास ने स्वीकार किया है कि जप्त की गई धनराशि महादेव ऐप प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ राज्य में आगामी चुनाव खर्चो के लिए एक राजनेता बघेल को देने की व्यवस्था की गयी थी।
शर्मा ने कहा कि ईडी ने महादेव एप के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है जिनमें 15.59 करोड रूपए की शेष राशि फ्रीज कर दी गयी है। ईडी ने असीम दास को गिरफ्तार कर लिया है। इस सट्टेबाजी सिंडीकेट के प्रमोटर्स विदेश में बैठे है और अपने दोस्तों और सहयोगियों की मदद से भारत भर में हजारों पैनल चला रहे है, जो खासकर छत्तीसगढ से है और उन्होंने इससे हजारों करोड रूपए कमाए है। उन्होंने कहा कि ईडी ने पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 450 करोड रूपये से अधिक की अपराधिक आय जप्त कर ली है। इस मामले में 14 आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पूछे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से सवाल
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सवाल करते हुए कहा क्या यह सत्य है कि छत्तीसगढ में कांग्रेस नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे। क्या यह सत्य है कि असीम दास को एक वाइस मैसेज से यह आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाए और भूपेश बघेल को चुनाव खर्च के लिए पैसा दें। श्री शर्मा ने पूछा कि क्या यह सच है कि 2 नवंबर को होटल टाइन में असीम दास से पैसा बरामद हुआ है। क्या यह सच है कि अलग अलग बैंक एकाउंट से 15 करोड रूपए के पीएमएलए के तहत फ्रीज किया गया है। क्या यह सत्य है कि असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड रूपए से ज्यादा पैसा बरामद हुआ है।
महादेव एप प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री ने किया 508 करोड का भुगतान
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि असीम दास से पूछताछ और उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिंक जांच से और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। इस मामले में पहले ही कई भुगतान किए जा चुके है जिसके मुताबिक महादेव एप प्रमोटर्स ने अब तक लगभग 508 करोड रूपए का भुगतान छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया है।
उन्होंने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि असीम दास ने स्वीकार किया है कि जप्त की गयी रकम को महादेव एप के प्रमोटरों की ओर से छत्तीसगढ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता बघेल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी थी। रकम भेजने की मिली थी खुफिया जानकारी-ईडी ने कहा कि उसे खुफिया जानकारी मिली थी कि महादेव एप के प्रमोटरों की तरफ से छत्तीसगढ में मोटी रकम भेजी गई है। इसके बाद उसने जाल बिछाकर दास को गिरफ्तार किया और उक्त धनराशि बरामद की। दास ने होटल र्ट्राइटन में खडी एसयूवी और भिलाई में एक स्थान पर रकम छिपाकर रखी थी। एजेंसी ने यह भी कहा कि उसने महादेव एप के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है जिनमें 15.59 करोड रूपए जमा है। जमा धनराशि को पीएमएलए के तहत जप्त कर लिया गया है।
महादेव एप से जमा धन नेताओं में बांटे गए
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और घोटाले एक सिक्के के दो पहलु है। ईडी ने पहले कहा था कि महादेव एप के जरिए एकत्र धनराशि रिश्वत के रूप में छत्तीसगढ में नेताओं और नौकरशाहों के बीच बांटी गयी थी। एजेंसी ने कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड अभिनेताओं को भी भुगतान के तरीके और ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म के साथ उनके संबंधों पर पूछताछ के लिए बुलाया था।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस कांग्रेस की सरकार होती है वहां कांग्रेस नेतृत्व के लिए पैसा कलेक्टर ही मुख्यमंत्री बनते है। मध्यप्रदेश में 15 महीने रही कमलनाथ सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी के यहां से 281 करोड़ रूपये बरामद होना इस बात का प्रमाण था की यहां की कमलनाथ कांग्रेस नेतृत्व के पैसा कलेक्टर थे।
-
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications