अंतागढ़ विधायक अनूप नाग लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, कांग्रेस पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद बगावत करने वाले अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया हैं। कांग्रेस पार्टी ने निष्काषन आदेश में बताया हैं कि विधानसभा चुनाव 2023 में 79 अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण, विधायक अनूप नाग के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में पहले चरण का चुनाव होना है। इस दफा बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में भाजपा कांग्रेस और शेष राजनीतिक दलों के साथ आदिवासी समाज भी चुनावी मैदान में उतर चुकी है। विशेषकर अंतागढ़ विधानसभा में इस बार त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है, क्योंकि अंतागढ़ विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक अनूप नाग ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।
अंतागढ़ सीट से इस बार कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। बीजेपी से पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, कांग्रेस से रूप सिंह पोटाई, आम आदमी पार्टी से संतराम सलाम और विधायक अनूप नाग इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है।
यह भी पढ़ें राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़, करेंगे बड़ी चुनावी घोषणाएं












Click it and Unblock the Notifications