CG: गृहमंत्री अमित शाह ने दिया बस्तर के मतदाताओं को संदेश, आपका एक वोट नक्सलवाद पर आखिरी चोट होगा
Chhattisgarh Bastar Loksabha Election: छत्तीसगढ़ की माओवादी प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर एक अपील पोस्ट करके नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा संदेश दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूँ। यह एक ऐसी सरकार चुनने का समय है, जिसमें छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो। एक मजबूत नेतृत्व को दिया गया आपका एक वोट, नक्सलवाद पर आखिरी चोट होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी यह यही ट्वीट लिखा है।
इस बीच आज सुबह घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक मतदान केंद्र से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL) सेल ब्लास्ट हुआ। इस घटना में सीआरपीएफ का एक घायल हो गया है। सीएम ,विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया है। ज्ञात हो कि बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षाबलों ने अन्य राज्यों के जवानों और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर विशेष अभियान चला रहे है। जवान नक्सलियों के कोर को भेदकर सर्चिंग अभियान चला रहे है।
ज्ञात हो कि कांकेर में 29 नक्सलियों होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था कि माओवादियों को हिंसा का रास्ता छोड़ना चाहिए। विकास की मुख्यधारा में शामिल हों। उनके आतंक और हिंसा से कोई समाधान नहीं निकालने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications