Lok Sabha Election: बस्तर में मतदान केंद्र से 500 मीटर दूर ब्लास्ट में जवान घायल, सीएम विष्णुदेव ने जताया दुख
जताया
Chhattisgarh Bastar Loksabha Election: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इस लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र माओवादी प्रभावित हैं। इस बीच शुक्रवार सुबह घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक मतदान केंद्र से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL) सेल ब्लास्ट हुआ। इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मिली जानकारी के मुताबिक शेल फटने से सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हो गया है। फिलहाल इसे दुर्घटनाजन्य ब्लास्ट बताया जा रहा है। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए जवान को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में तैनात था।यह घटना उसूर थाना क्षेत्र के गलगम क्षेत्र की है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुबह 9 बजे तक कुल 7.08 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिनमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 7.19 फीसदी, महिलाओं का 6.98 % और थर्ड जेंडर का 12.5 फीसदी मतदान % रहा है।
ज्ञात हो कि बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षाबलों ने अन्य राज्यों के जवानों और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर विशेष अभियान चला रहे है। जवान नक्सलियों के कोर क्षेत्र में घुसकर सर्चिंग अभियान चला रहे है।












Click it and Unblock the Notifications