CG Election 2023: आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर अमित शाह, जगदलपुर और कोंडागांव में करेंगे चुनावी रैली

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा का चुनावी प्रचार अभियान जारी है। इस अभियान को धार देने आज गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि बस्तर संभाग में 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

amit shah bjp
भारतीय जनता पार्टी ने संभाग के पूरे 12 विधानसभा सीटों में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दी है। आज अमित शाह की मौजूदगी में जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे ।

इससे पहले अमित शाह ने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में पूर्व सीएम रमन सिंह की नामांकन रैली में हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। इसमें प्रथम चरण में 20, दूसरे चरण में 70 सीटों चुनाव मतदान होगा। मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह दोपहर बाद नई दिल्ली से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी हवाईअड्डे पहुंचेंगे। वह नामांकन रैली के अलावा जगदलपुर के लालबाग मैदान में एक सार्वजनिक बैठक में होंगे।

जगदलपुर के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह बाद में कोंडागांव के लिए रवाना होंगे, जहां वह पुलिस ग्राउंड में एक दूसरी चुनावी बैठक समेत नामांकन रैली में भाग लेंगे। कोंडागांव के लालबाग मैदान में अमित शाह चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें chhattisgarh election: छत्तीसगढ़ में महिला उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर ,कांग्रेस ने दिया 14 महिलाओं को टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+