Ambikapur Murder: पति को मारा, पत्नी को किया किडनैप, बच्चे की हालत गम्भीर, पुलिस जांच में जुटी

अम्बिकापुर,03 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक ही परिवार के पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या की गई है। यह घटना अम्बिकापुर शहर के थोर गांव की बताई जा रही है। यहां हत्यारों ने पति की हत्या के बाद 10 साल के बच्चे को भी घायल कर दिया। इसके बाद पत्नी को अगवा कर लिया। थोड़ी देर बाद पत्नी की लाश 40 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटकती मिली है।

ambikapur murder case

घायल बच्चे को मेकाहारा किया गया रेफर
यह खौफनाक घटना जिले की मणिपुर चौकी क्षेत्र की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के अनुसार पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि थोर गांव में रहने वाले आशाराम यादव का शव घर में ही पड़ा हुआ है। वहीं उसका डेढ़ वर्षीय मासूम भी तड़प रहा है।इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही डे़ढ़ साल के मासूम बच्चे को वाहन की व्यवस्था कर मेडिकल कालेज अस्पताल रवाना किया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर रेफर करने का फैसला किया गया, और मेकाहारा के लिए रवाना किया गया।

ambikapur

घटना स्थल पर पहुंचे सरगुजा एसपी और आईजी
वहीं अब सरगुजा पुलिस अब इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश जांच में जुट गई है। इस मामले में भिलाई के कुम्हारी हत्यकांड जैसे ही आपसी दुश्मनी की आशंका पुलिस ने जताई है। आईजी अजय यादव ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें हैं।

Kumhari Murder Case: दो भाई, एक महिला और इश्क, छोटे भाई ने खत्म कर दिया पूरा परिवार
40 किलोमीटर दूर जंगल में मिला पत्नी का शव
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी भी साथ रहती थी। जो कि मौके से गायब है। तभी पुलिस को सूचना मिली कि वहां से करीब 40 किलोमीटर दूर उदयपुर के मटकी जंगल में एक महिला की अर्धनग्न शव मिली है। जो कि फंदे पर लटकी हुई है। इसकी तस्दीक करने पर पता चला कि वह मृतक आशाराम की पत्नी उर्मिला यादव है।

पोस्टमार्टम के बाद मिल सकता है, कुछ सुराग
पति-पत्नी की हत्या से जिले में दहशत का माहौल है। इस बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है पर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की आशंका प्रतीत नहीं हो रही है। पुलिस को उम्मीद है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के माध्यम से कुछ अहम सुराग मिल सकता है। जिससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+