Kumhari Murder Case: दो भाई, एक महिला और इश्क, छोटे भाई ने खत्म कर दिया पूरा परिवार
दुर्ग,01अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी हत्याकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने 29 सितम्बर को कुम्हारी से पांच किलोमीटर दूर ग्राम अकोला में 4 लोगों की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि पैसे के लेन-देन और महिलाओ से अवैध संबंध से नाराज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस सामूहिक हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नकदी व सोने चांदी के गहने बरामद किए हैं।

पुलिस को किस्मत के घर पर मिला सबूत
घटना के बाद दिनांक 30 सितम्बर को सुबह मृतक के परिजनों से जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी कुम्हारी सुधांशु बघेल मृतक के माता पिता एवं भाई किस्मत यादव के घर पहुंचा। जहाँ मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के दौरान निवास स्थल पर दरवाजे की चौखट पर खुन के निशान तथा मस्तिष्क का अंदरूनी हिस्से का टुकड़ा पाया गया। जिसने पुलिस का काम आसान कर दिया। तत्काल जांच अधिकारी द्वारा मृतक के परिजनों के मुल निवास का पर जांच किया गया ।जिसके बाद मृतक के छोटे भाई किस्मत यादव तथा जप्त किये गए खून लगे चौखट एवं मृतक के मस्तिष्क का अंदरूनी हिस्से का टुकड़ा जप्त कर थाना लाया गया।

घटना को अंजाम देकर उड़ीसा फरार हो गए थे आरोपी
एसपी ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से ही कुछ क्लू मिल गए थे। वहां उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान उनके नाम का खुलासा न किये जाने की शर्त में वारदात की रात गांव से दो व्यक्ति आकाश मांझी, टीकम दास धृतलहरे का नदारद होने जानकारी पुलिस को मिली। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने दोनों संदिग्धों का CDR एवं लोकेशन निकाला, जिससे गांव से फरार संदिग्धों का उडिसा में होना पाया गया। तत्काल क्राईम टीम को संदेहियान पता तलाश हेतु रवाना किया गया।

भाई की इन हरकतों से परेशान था, किस्मत यादव
मुख्य आरोपी किस्मत यादव ने पुलिस को बताया कि अपने माता पिता एवं बडे भाई भोलानाथ यादव की दो पुत्रियों का भरण पोषण पढाई लिखाई का खर्च का बोझ उस पर बढ़ गया था। मृतक भोलानाथ यादव का रोजाना अपने जुआ खिलाना, शराब पिलाना और मित्रों के साथ मौज मस्ती करना, चार वर्ष पूर्व ट्रेक्टर खरीदना, भाठागांव कपसदा में जमीन खरीदना व घर परिवार का ध्यान न रखना एवं पूर्व के मित्र आकाश मांझी के साथ शराब पीना व आकाश के माध्यम से उडिसा से तंत्र-मंत्र से सम्मोहन के लिए बने मोहनी दवा मंगाकर स्त्रियों को खिलाकर मौज मस्ती करना इन सभी बातों से परेशान था।

आकाश मांझी ने खोला कथित मोहनी दवा और महिला का राज
इससे पहले आकाश मांझी और भोलानाथ यादव की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी जिसका कारण चार माह पूर्व मित्र आकाश मांझी के द्वारा तंत्र-मंत्र से बने मोहनी दवा का उपयोग कर एक ही स्त्री से संबंध स्थापित करने को लेकर लडाई झगडा विवाद हो गया था। आकाश मांझी का मृतक भोलानाथ यादव से दूर होने के बाद छोटे भाई किस्मत यादव के साथ दोस्ती हो गई। दोनो की मृतक भोलानाथ यादव से दुश्मनी हो चुकी थी अब दोनों एकमत होकर मृतक से बदला लेने की योजना बनायी, किस्मत यादव, आकाश और एक अन्य साथी टीकम एक साथ शराब पीते और मृतक की बुराई करते। एक दिन आकाश मांझी ने नशे में किस्मत एवं टीकम को भोलानाथ द्वारा कथित मोहनी दवा का उपयोग कर महिला से सम्पर्क करने का राज खोल दिया।

मोहनी दवाई के लिए मांगा पैसा, शराब पीकर किया विवाद
मृतक ने भाई किस्मत ने भी मोहनी दवा का उपयोग करने की इच्छा जाहिर की, जिस पर तीन आरोपियों द्वारा पैसा मिलाकर 15 हजार रूपये में उडिसा ग्राम घुरकोटी के बाबा से उडिसा जाकर मोहनी दवाई लाकर भोलानाथ से पूर्व से परिचित महिला को देने की योजना बनाई गई।

घटना की रात शराब पीकर पहुंचे थे तीनो आरोपी
घटना की रात आरोपियों ने मृतक के बाडी में निवास स्थल पहुंचकर मृतक भोलानाथ को आवाज देकर बुलाया। मृतक से पैसे की मांग की गयी जिस पर भोलानाथ ने गुस्से से गाली गलौज किया गया, अपशब्द कहे जाने के बाद तीनों ने भोलानाथ को पकडकर मारपीट की। मृतक के छोटे भाई किस्मत यादव द्वारा खेत में पडे कुल्हाडी को उठाकर मृतक भोलानाथ के माथे पर वार किया गया। इसी दौरान आकाश मांझी द्वारा खेत में रखे सब्बल तथा आरोपी टीकम द्वारा फसल काटने के पटटे से मृतक भोलानाथ यादव के सिर पर वार किया गया। जिससे भोलानाथ मौत हो गई।

पत्नी और बच्चे को मारा, लूट लिया गहने और नकदी
चीख पुकार सुनकर पत्नी नैला बाहर निकली। जिसके सिर पर भी तीनो ने हमला कर दिया जिससे वह दरवाजे पर ही गिर पड़ी। इसके बाद अपनी पहचान छुपाने दोनों बच्चो के सिर पर वार कर आरोपियों ने उन्हें भी खत्म कर दिया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद भोलानाथ के आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी 7,92,400 रुपए निकाल लिए और फिर फरार हो गए












Click it and Unblock the Notifications