छत्तीसगढ़: प्रशासन ने उखाड़ा नवा रायपुर किसान आंदोलन पंडाल, कार्रवाई से भड़के राकेश टिकैत !
रायपुर, 17 जून। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में जारी किसानों के आंदोलन पर लगातार सरकार की गाज गिर रही है। शुक्रवार को किसान आंदोलन के 165 दिन जिला प्रशासन ने एक बार फिर किसानों के पंडाल को उखाड़ दिया है। इस कार्रवाई के बाद किसानों का आक्रोश भड़क गया है। नवा रायपुर के किसानों का कहना है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अपनी तानाशाही से किसानों का आंदोलन दबाना चाहती है, लेकिन किसान किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

नवा रायपुर में आंदोलनरत किसानो ने मानसून के प्रवेश करने के बाद अपने आंदोलन स्थल पर पानी से बचाव के लिए पंडाल लगाया था ,जिसे शुक्रवार को रायपुर जिला प्रशासन के अमले ने तोड़ दिया। प्रशासन का कहना है कि किसान बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी कार्रवाई के बाद 165 दिनों से चल रहे इस आंदोलन एक बार फिर से उबाल देखा जाने लगा है। नवा रायपुर किसान आंदोलन के नेतृत्वकर्ता रूपन चंद्रकार ने कहा है कि जब एक सरकार हमारी बातें नहीं मान लेती है, तब तक हर सूरत में आंदोलन जारी रहेगा। रुपेन लाल चंद्राकर ने संदेश जारी करते हुए कहा कि "नई राजधानी प्रभावित किसानों के द्वारा दोबारा धरना देने के लिए बनाए गए छायादार झोपड़ी को प्रशासन के द्वारा बिना किसी सूचना के फिर से तोड़ दिया गया है। इससे कांग्रेस सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। आम आदमी पार्टी इन आक्रोशित किसान भाइयों के साथ है और उनके आंदोलन को पूरी तरह समर्थन करते है। एक बार फिर आंदोलन की राह पर लामबंद किसानों को आम आदमी पार्टी पूरी तरह हर संभव सहयोग करेगी और किसान भाइयों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहेगी।
यह भी पढ़ें अग्निपथ योजना पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान, 4 साल बाद युवा नक्सलियों को ट्रेनिंग दे सकते हैं !
राकेश टिकैत और आम आदमी पार्टी ने की कार्रवाई की निंदा
इधर पंडाल तोड़ने से नाराज़ किसानों ने एनआरडीएफ दफ्तर में बैठकर धरना दिया,जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। नया रायपुर के किसान आंदोलन पर हुई इस कार्रवाई के बाद राकेश टिकैत ने हरिद्वार से वीडियो संदेश जारी करके कहा है कि भूपेश बघेल सरकार किसानों को परेशान न करें। किसी भी बात का समाधान न बातचीत करके निकालें। इधर नया रायपुर के कायाबांधा में जारी किसानो के धरना पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान जारी किया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने प्रशासन के इस कृत्य की घोर निन्दा की है। उत्तम जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा बार बार उजागर हो रहा है किसान के लिए भूपेश सरकार का रवैया बहुत ही क्रूर और अपमानजनक है। किसान के बार बार आग्रह के बाद भी उनकी सुध लेना तो दूर समय समय पर उनको सिर्फ प्रताड़ित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का स्थापना दिवस, सीएम भूपेश ने की आयोग की नई वेबसाइट लांच












Click it and Unblock the Notifications